Sambhal : असमोली विकासखंड के गांव रामनगर में काफी समय से जल प्रदूषण की शिकायतें चली आ रही थी। 22 जनवरी को गांव गौरव कुमार ने प्रांत उपाध्यक्ष अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद मेरठ प्रांत उत्तर प्रदेश में लिखित शिकायत जिला अधिकारी संभाग से की जिला अधिकारी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मुरादाबाद को धामपुर शुगर मिल इकाई असमोली के द्वारा आसपास के गांव में जल एवं वायु दूषित होने की मिली शिकायत पर गांव में पहुंचकर जांच करने के आदेश दिए।
जिला अधिकारी के आदेश पर 19 -2 -2026 को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मुरादाबाद की टीम गांव रामनगर पहुंची और पानी के नमूने लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्र अधिकारी पीके गुप्ता ने बताया की जल के नमूने ले लिए गए हैं और उनको जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने पर सही जानकारी होगी । शुगर मिल के पीछे राख के डालने से प्रदूषण फैल रहा है। जांच रिपोर्ट आने पर कार्यवाही की जाएगी। काला पीलिया के बारे में बताया कि काला पीलिया की बीमारी दूषित जल के कारण ही होती है।

रामनगर गांव प्रधान इरशाद ने कहा कि गांव में 70, 80 लोगों की मौतें काला पीलिया से हो गई हैं और पीने का पानी दूषित है। जिसको पीने से ग्रामीणों में काला पीलिया की बीमारी फैल रही है। बहुत बार अधिकारियों से शिकायत की लेकिन जांच टीम आती है और आश्वासन देकर चली जाती हैं अभी तक कोई भी समाधान नहीं हुआ।










