Unnao News : स्वांस से ग्रस्त युवक की एंबुलेंस टीम ने आक्सीजन देकर बचाई जान

Unnao : आसीवन थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को एक स्वांस से ग्रस्त युवक के परिजनों ने एंबुलेंस को सूचना दी सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और युवक को आक्सीजन देकर मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टर द्वारा उपचार किया जा रहा है।

थाना क्षेत्र के कस्बा रसूलाबाद के मोहल्ला निराला नगर निवासी सोनू भारती (43) पुत्र घसीटे की शनिवार शाम करीब पांच बजे अचानक हालत बिगड़ते देख परिजनों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस संख्या यू पी 32 एफ जी 2774 चालक रामसिंह व ईएमटी गोविंद कुमार मौके पर पहुंचे और मरीज की हालत गंभीर देखते हुए ईएमटी गोविंद कुमार ने चिकित्सक से परामर्श लेकर तत्काल सोनू को एंबुलेंस में ही आक्सीजन देकर मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टर दिनेश कुमार द्वारा उपचार किया जा रहा है।

Other Latest News

Leave a Comment