संभल : सरायतरीन हयातनगर स्थित अंबेडकर स्कूल में वाष्र्णेय महिला वेलफेयर (Varshney Mahila Welfare) समिति द्वारा बच्चों के लिए सेवा व सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति की महिलाओं ने स्कूल पहुंचकर बच्चों को टिफिन, पेंसिल बॉक्स, टोपी, बिस्कुट सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और स्कूल परिसर में उत्साह का माहौल नजर आया।
इस मौके पर वाष्र्णेय महिला वेलफेयर (Varshney Mahila Welfare) समिति की दीपा वार्ष्णेय ने कहा कि “बच्चों की शिक्षा और उनकी बुनियादी जरूरतों का ध्यान रखना समिति का मुख्य उद्देश्य है। ऐसे प्रयास आगे भी लगातार जारी रहेंगे।”

वहीं मोना वार्ष्णेय ने कहा कि “बच्चों की छोटी-छोटी जरूरतें पूरी कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना ही हमारे सामाजिक कार्यों की असली सफलता है।”
नीलिमा वार्ष्णेय ने कहा कि “जब बच्चों के चेहरों पर मुस्कान आती है, तो हमें सामाजिक सेवा करने की और भी प्रेरणा मिलती है।”
कार्यक्रम के दौरान समिति की अन्य सदस्याएं व स्कूल स्टाफ भी मौजूद रहा। दीपा, नीलिमा, मोना, पारूल, रेखा, वावी, खुशबू, रश्मि निकेता, अंजलि, रजनी, रचना मधुरिमा, पूनम आदि का योगदान सराहनीय रहा।










