Vigilance Awareness Week 2025 : बोकारो थर्मल के दामोदर घाटी निगम, बोकारो ताप विद्युत केंद्र की ओर से बुधवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर गोविन्दपुर बी पंचायत के सचिवालय भवन में एक ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस ग्राम सभा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को सतर्कता के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीवीसी सीएसआर के वरिष्ठ प्रबंधक मनीष चौधरी एवं डिग्री कॉलेज के प्राचार्य जी. पी. सिंह उपस्थित रहे। ग्राम सभा का आयोजन सतर्कता विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक महबुबूल हक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महबुबूल हक ने सर्वप्रथम वरिष्ठ प्रबंधक मनीष चौधरी, प्राचार्य जी. पी. सिंह एवं पंचायत वार्ड सदस्य देवकी कश्यप को संजीवनी वृक्ष प्रदान कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात उन्होंने सभी अतिथियों एवं उपस्थित ग्रामीणों का स्वागत करते हुए सतर्कता के महत्व पर अपने विचार रखे।
इसके पश्चात वरिष्ठ प्रबंधक मनीष चौधरी एवं प्राचार्य जी. पी. सिंह ने भी अपने-अपने उद्बोधन प्रस्तुत किए। वार्ड सदस्य देवकी कश्यप ने भी कार्यक्रम में अपने विचार को साझा किए।
कार्यक्रम का संचालन डीवीसी भंडार विभाग के शाहिद इकराम द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यसमिति सदस्य ए. एम. एम. कैफी, अर्घा बसु एवं अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।










