Gomia News : प्रेम-प्रसंग को लेकर गांववालों ने दो बच्चों की मां की शादी उसके प्रेमी से कराई

Gomia News : कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है, ये ना तो ऊंच-नीच समझता है और न ही भेदभाव। ऐसा ही एक वाक्या बोकारो जिले के गोमिया में प्रेम प्रसंग का मामला प्रकाश में आया है, जहां गोमिया प्रखण्ड के अंतर्गत हजारी पंचायत के गांझुडीह बस्ती की महिला जो की दो बच्चो की मां हैं, वह देर रात अपने प्रेमी के साथ प्रेम प्रसंग करते हुए रंगे हाथों पकड़ी गई।

गांव वालो ने दोनो को पकड़ा और पंचायत के सामने खड़ा कर दिया। अपनी पत्नी का किसी गैर आदमी के साथ अवैध संबंध आखिर कौन बर्दाश्त करेगा? अंत में महिला के पति ने उसे अपने साथ रखने से इंकार कर दिया और अपने दोनो बच्चो की जिम्मेवारी खुद लेने का फैसला किया । तब पंचायत ने मामले को समझने के बाद निष्कर्ष निकाला और गांव के ही दुर्गा मंदिर में उस महिला की शादी उसके प्रेमी से कराई गई, और दोनों को विदा कर दिया गया।

Other Latest News

Leave a Comment