अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण महापरिषद की चौथी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रांची में सम्पन्न, स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को एकजुट करने पर दिया गया जोर

अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण महापरिषद की चौथी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में झारखंड सरकार में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की शिरकत रिपोर्ट : मोहन कुमार रांची के हरमू रोड स्थित दिगम्बर जैन भवन में अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण महापरिषद की चौथी राष्ट्रीय कार्यकारिण

Feb 17, 2025 - 05:27
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-02-17-at-8.11.14-AM.jpeg

रिपोर्ट : मोहन कुमार

रांची के हरमू रोड स्थित दिगम्बर जैन भवन में अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण महापरिषद की चौथी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे देश के विभिन्न राज्यों के पदाधिकारी शामिल हुए। वहीं इस बैठक में झारखंड सरकार में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई। जहां महापरिषद से जुड़े लोगों ने शॉल व मोमेंटो देकर उनका जोरदार तरिके से स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता झारखंड के वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी नंदकिशोर मांझी द्वारा किया गया। मंच का संचालन राष्ट्रीय महासचिव कुमार पटेल, स्वागत भाषण कार्यक्रम के संयोजक दिवाकांत झा, राष्ट्रीय समन्वयक हरिराम गुप्त ने विशेष कर बैठक को सम्बोधित किया। वक्ताओं ने देश भर में फैले 2 करोड़ स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को एकजुट करने पर जोर दिया। बैठक में 22 राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

वहीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि आजादी के बाद आज देश का लोकतंत्र या फिर गणतंत्र है वह सिर्फ स्वतंत्रता सेनानियों के प्रयासों से हुआ है। सरकारें किस प्रकार से उन्हें सम्मान दे सकती है इस दिशा में झारखंड सरकार भी प्रयास करेगी। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पंत, एसएन मिश्रा,अजय सीतलानी, विनोद कुमार चौधरी, अरविंद ठाकुर, इंदिरा मिश्रा, परिणीता झा, जयप्रकाश ठाकुर, प्रतिमा, गोपाल नारसन, सुरेंद्र बेटोला, गिरजा शंकर राय, रामकुमार स्वतंत्र, डॉ कुमारी ज्योत्सना, ब्रह्मचारी जी, डॉ संजय द्विवेदी, सत्य प्रकाश द्विवेदी , पप्पू पटेल, प्रकाश चंद्र व अनिता कुमारी सहित कई गणमान्य लोग मौके पर मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User