सुबह-सुबह हिली दिल्ली, कम तीव्रता के बावजूद इतने शक्तिशाली क्यों थे भूकंप के झटके?

दिल्ली और आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह भूकंप के तेज झटकों से लोग घबरा गए। सुबह 5:36 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई। हल्की तीव्रता होने के बावजूद, लोगों को झटके काफी तेज महसूस हुए, जिससे कई लोग घरों से बाहर निकल आए। दिल्ली में अक्सर छोटे-मोटे भूकंप आते रहते हैं, लेकिन इस बार

Feb 17, 2025 - 04:30
Updated: 1 year ago
0 0
images-5.jpeg

दिल्ली और आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह भूकंप के तेज झटकों से लोग घबरा गए। सुबह 5:36 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई। हल्की तीव्रता होने के बावजूद, लोगों को झटके काफी तेज महसूस हुए, जिससे कई लोग घरों से बाहर निकल आए।

दिल्ली में अक्सर छोटे-मोटे भूकंप आते रहते हैं, लेकिन इस बार के झटके कई लोगों को पहले से ज्यादा तेज लगे। विशेषज्ञों का कहना है कि इसका कारण भूकंप का केंद्र (एपिसेंटर) दिल्ली के अंदर ही होना था। जब भूकंप का केंद्र किसी शहर या घनी आबादी वाले क्षेत्र में होता है, तो इसके झटके ज्यादा शक्तिशाली महसूस होते हैं, भले ही इसकी तीव्रता कम हो।

https://youtu.be/y8F-fXywFSg

सोमवार सुबह आया भूकंप दिल्ली के धौला कुआं के पास स्थित दुर्गाबाई देशमुख कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन क्षेत्र में केंद्रित था। भूकंप की गहराई करीब 5 किलोमीटर थी। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह इलाका हर 2-3 साल में छोटे भूकंपों का अनुभव करता है, लेकिन इस बार झटके ज्यादा तेज महसूस किए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User