अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो फुसरो के 28 आउटसोर्स कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

रिपोर्ट : अविनाश कुमार आउटसोर्स कर्मचारी एकता मंच के बैनर तले अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो, फुसरो के 28 आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना जताई जा रही है। इस संबंध मे उपस्थित लोगो न

Mar 20, 2025 - 14:39
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-03-19-at-9.46.01-PM.jpeg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

आउटसोर्स कर्मचारी एकता मंच के बैनर तले अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो, फुसरो के 28 आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना जताई जा रही है। इस संबंध मे उपस्थित लोगो ने बताया कि उनकी मांग है कि E.S.I, E.P.F, V.D.A, वेतन पर्ची (Pay Slip) एवं बेसिक सुविधाएं लागू की जाएं। 8 माह के बकाया मानदेय का अविलंब भुगतान किया जाए। हर माह की 1 से 10 तारीख के बीच वेतन भुगतान सुनिश्चित हो। समान कार्य के लिए सम्मानजनक वेतन दिया जाए। उन्होनें कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया,लेकिन कोई ठोस पहल नहीं हुई। अब जब तक मांगे पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री से भी मिलकर समस्याओं का समाधान करने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुईं, विवश होकर हड़ताल पर जाना पड़ा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User