बेरमो थाना के अवैध रुप से स्टोन लदे 01 ट्रैक्टर को पकड़ा गया

रिपोर्ट : अविनाश कुमार उपायुक्त बोकारो के निर्देशानुसार जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार सिंह के मार्गदर्शन पर बोकारो जिला के विभिन्न स्थानों पर छापामारी अभियान चलाया गया। जिसमें कथारा ओपी थानांतर्गत सामुदायिक भवन बांध बस्ती के समीप परती जमीन पर लगभग 30 टन अवैध कच्चा कोयला खनिज भंडारित किया हुआ पाया गय

Mar 20, 2025 - 14:46
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-03-19-at-9.47.12-PM.jpeg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

उपायुक्त बोकारो के निर्देशानुसार जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार सिंह के मार्गदर्शन पर बोकारो जिला के विभिन्न स्थानों पर छापामारी अभियान चलाया गया। जिसमें कथारा ओपी थानांतर्गत सामुदायिक भवन बांध बस्ती के समीप परती जमीन पर लगभग 30 टन अवैध कच्चा कोयला खनिज भंडारित किया हुआ पाया गया। जिसे विधिवत जब्त कर कथारा ओपी को सुपुर्द करते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसी क्रम में बेरमो थाना के मुख्य द्वार के समीप अवैध रुप से स्टोन चिप्स का उत्खनन कर प्रेषण करते हुए 01 ट्रैक्टर को पकड़ा गया, जिसे विधिवत जप्त कर बेरमो थाना को सुरक्षार्थ सुपुर्द किया गया। उक्त अभियान में खान निरीक्षक सीताराम टुडू, स.अ.नि कृष्णानंद पाठक, कथारा ओपी थाना एवं स्थानीय पुलिस बल मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User