आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो की पत्नी नेहा महतो ने एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में मांगा वोट

नेहा महतो ने उपरघाट में चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटनडुमरी के विकास के लिए इस बार झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनाएं : नेहाजनता एक बार मौका देकर देखें, मैं क्षेत्र में विकास की वह लकीर खिचूंगी : यशोदा देवी रिपोर्ट : अविनाश कुमार आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो की पत्नी नेहा महतो भी चुनावी मैदान मे

Nov 12, 2024 - 07:16
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-11-12-at-12.36.47-AM.jpeg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो की पत्नी नेहा महतो भी चुनावी मैदान में उतर कर डुमरी विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी के समर्थन में वोट मांग रही है। सोमवार को पोखरिया, मुंगोरंगामाटी, पेंक, गोनियाटो, कांछो बुडगड्डा एवं कंजकीरो पंचायत का भ्रमण कर उन्होंने यशोदा के पक्ष में वोट मांगा। इस दौरान गोनियाटो में ग्रामीणों ने नेहा महतो को ढोल नगाड़े के साथ जोरदार स्वागत किया। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नेहा महतो ने कहा कि डुमरी के विकास के लिए इस बार झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनाएं। उन्होंने वादा किया कि सरकार बनते ही सबसे पहले उपरघाट को प्रखंड बनाने का काम करेगें। पलायन रोकने के लिए रोजगार की व्यवस्था की जाएगी। भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा।

प्रत्याशी यशोदा देवी ने जनता से अपील किया कि एक बार मुझे मौका देकर देखें, मैं इस क्षेत्र में विकास की वह लकीर खिचूंगी, जो मिसाल बनेगी। साथ ही कहा कि उपरघाट को प्रखंड बनाने का काम करूंगी। जनसंपर्क अभियान के समापन में नेहा महतो ने पिपराडीह में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। मौके पर जिला अध्यक्ष सचिन महतो, केंद्रीय सचिव सह मुखिया संघ जिला अध्यक्ष जैली महतो, आजसू राज्य संयोजक टिकैत कुमार महतो, जिप सदस्य कुमारी खुशबू महतो, नवीन महतो, छक्कन महतो, प्रदीप मंडल, आजसू प्रखंड अध्यक्ष मिश्रीलाल महतो, सचिव परमेश्वर महतो, परमेश्वर महतो, दीपू अग्रवाल, सुरेश महतो, राम कुमार मरांडी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद महतो, सुरेंद्र कुमार, गोपाल विश्वकर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User