आवारा कुत्ते का आतंक! एक दर्जन से अधिक लोगों को काटकर किया घायल

रायबरेली में महाराजगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक आवारा कुत्ते का आतंक देखने को मिल रहा है। यहां पागल कुत्ते ने लोगों का चलना और जीना दुश्वार कर रखा है। इस कुत्ते के आतंक के करीब 15 लोग शिकार हो चुके हैं। कुत्ते ने लोगों को काट काटकर घायल कर दिया है। कुत्ते के आतंक से स्वास्थ्य विभाग भी परेशान हो चु

Jun 01, 2025 - 13:11
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-06-01-at-6.13.07-PM.jpeg

रायबरेली में महाराजगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक आवारा कुत्ते का आतंक देखने को मिल रहा है। यहां पागल कुत्ते ने लोगों का चलना और जीना दुश्वार कर रखा है। इस कुत्ते के आतंक के करीब 15 लोग शिकार हो चुके हैं। कुत्ते ने लोगों को काट काटकर घायल कर दिया है। कुत्ते के आतंक से स्वास्थ्य विभाग भी परेशान हो चुका है। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज में इलाज चल रहा है। पागल कुत्ते ने हनुमानगढ़ी से लेकर सुखई पुरवा तिराहे तक लगभग 15 लोगों को काटकर घायल कर दिया, जिसमे शिव दुलारी पत्नी राकेश उम्र 26 वर्ष निवासी सेनपुर, क्रांति पुत्री संतू उम्र 28 वर्ष निवासी सेनपुर, सीता देवी पत्नी राम आसरे उम्र 70 वर्ष निवासी कलंदरगंज, साहिल पुत्र इदनीश उम्र 18 वर्ष वार्ड नंबर एक महराजगंज, विनोद पुत्र प्रनाम उम्र 5 वर्ष निवासी महराजगंज, जमुना प्रसाद पुत्र परमेश्वर उम्र 45 वर्ष, सदन पुत्र गोकरन उम्र 45 वर्ष, फूलमती पत्नी भारत लाल उम्र 35 वर्ष, अवि पुत्री विजय कुमार उम्र 4 वर्ष, मुस्तकीम पुत्र वासित उम्र 45 वर्ष, सुखदेव पुत्र राम उम्र 50 वर्ष, रामसेवक पुत्र देवता उम्र 60 वर्ष, पुत्तीलाल पुत्र रघुनाथ 45 वर्ष, प्रिजाशु 14 वर्ष निवासी महराजगंज को पागल कुत्ते ने काट लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज के डॉक्टर ने बताया कि इलाज कर घायलों को घर भेजा जा रहा है। एक दर्जन से अधिक लोगों को कुत्ते द्वारा काटा गया है। अभी तक इस प्रकरण में पशु विभाग में कोई जहमत नहीं उठाई है कि इसके आतंक को रोका जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User