सदर विधानसभा क्षेत्र में बीते दिनों निकल गई तिरंगा यात्रा को लेकर राही ब्लाक सभागार में विधायक अदिति सिंह का हुआ सम्मान

रायबरेली जनपद के शहर स्थित राही ब्लॉक सभागार में सदर विधायक अदिति सिंह का भव्य तरीके से सम्मानित किया गया है। बीते दिनों सदर विधायक अदिति सिंह द्वारा 25 मई 2025 को सदर विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा एवं शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया था। इस यात्रा का उद्देश्य सैनिकों के मनोबल को बढ़ाना और देशभक्

Jun 01, 2025 - 13:22
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-06-01-at-6.13.09-PM-scaled.jpeg

रायबरेली जनपद के शहर स्थित राही ब्लॉक सभागार में सदर विधायक अदिति सिंह का भव्य तरीके से सम्मानित किया गया है। बीते दिनों सदर विधायक अदिति सिंह द्वारा 25 मई 2025 को सदर विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा एवं शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया था। इस यात्रा का उद्देश्य सैनिकों के मनोबल को बढ़ाना और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाना था। इस गौरवपूर्ण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों एवं नागरिकों ने सहभागिता की।

आज रविवार को इसी कार्यक्रम के अवसर पर सदर विधायक अदिति सिंह को सैनिकों के सम्मान एवं मनोबल वर्धन हेतु उनके निरंतर प्रयासों और योगदान के लिए राही ब्लॉक सभागार में विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस समारोह में सैकड़ों सैनिकों के साथ-साथ जिले के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी बनाया। उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था, रायबरेली ने इस आयोजन के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, सैनिकों के सम्मान और एकता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से दल बहादुर सिंह अध्यक्ष, जितेन्द्र सिंह, अमरेश त्रिपाठी, राम प्रताप शुक्ला, राजाराम यादव, अजय कुमार, ओम प्रकाश त्रिवेदी, जितेन्द्र जायसवाल, राज कुमार वर्मा, सुन्दर लाल यादव, जिला पंचायत सदस्य राघवेन्द्र सिंह, सभासद एस. पी. सिंह आदि सम्मिलित हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User