इंदौर के मूसाखेड़ी में घर से मिले करीब 25 पेटी अवैध पटाखे, जैसे मोहल्ला उड़ानें की थी प्लानिंग

रिपोर्ट : उजमा कुरैशी मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के मूसाखेड़ी में घर से मिले करीब 25 पेटी अवैध पटाखे जैसे मोहल्ला उङाने की थी प्लानिंग आरोपियों पर प्रकरण दर्जइंदौर : इंदौर के मूसाखेड़ी क्षेत्र में एक महिला के घर में बेचने के लिए पटाखे लाए गए थे। पुलिस की टीम ने दबिश देकर पटाखों को जब्त किय

Feb 15, 2024 - 04:01
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240215-WA0001.jpg

रिपोर्ट : उजमा कुरैशी

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के मूसाखेड़ी में घर से मिले करीब 25 पेटी अवैध पटाखे जैसे मोहल्ला उङाने की थी प्लानिंग आरोपियों पर प्रकरण दर्ज

इंदौर : इंदौर के मूसाखेड़ी क्षेत्र में एक महिला के घर में बेचने के लिए पटाखे लाए गए थे। पुलिस की टीम ने दबिश देकर पटाखों को जब्त किया। सभी पटाखे आजाद नगर थाने पर जब्ती में है।

वहीं आवैध रूप से पटाखा जमा करने वालों पर प्रकरण दर्ज किया जा रहा है।

थाना आजाद नगर क्षेत्र के मूसाखेड़ी स्थित तुलसीराम नगर में कौशल्या पति अशोक मालवीय के घर पर जमा पटाखों को जब्त किया गया।
बिचौली हप्सी नायब तहसीलदार देवेंद्र कछावा का कहना है कि अवैध भंडारण को लेकर कौशल्याबाई से पूछताछ की गई, तो उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को पटाखे विक्रय के लिए लाए गए थे।
कछावा ने बताया कि घर में पटाखा रखाने के लिए सुरक्षा मानकों का पालन भी नहीं किया गया। इसलिए पटाखों की जब्ती कर आजाद नगर थाने में रखा गया है।

आरोपित पर प्रकरण दर्ज कराया जा रहा है। बिचौली हप्सी एसडीएम कल्याणी पांडे ने बताया कि कौशल्याबाई के घर में बीस पेटी पटाखा जब्त किए है। प्रतिवेदन बनाकर आरोपित का लाइसेंस रिन्यू नहीं करने का आवेदन एडीएम को दिया जाएगा। और आगे भी एसे अवैध रूप से व्यापार करने वालो पर कठोर से कठोर कार्रवाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User