22 फरवरी को धूमधाम से मनेगी अग्निहोत्र जयंती

महामृत्युंजय यज्ञ के दौरान लिया सघन प्रचार का संकल्प भोपाल : महानुभाव माधव आश्रम बैरागढ़ के नेतृत्व में आगामी 22 फरवरी 2024 को पूरे देश में अग्निहोत्र जयंती विशाल और भव्य स्वरूप में मनाई जाएगी। इसके सघन प्रचार प्रसार की व्यवस्था माधव आश्रम की संचालिका दीदी नलिनी माधव पोतदार के नेतृत्व में की जा रही

Feb 11, 2024 - 11:22
Updated: 2 years ago
0 0
new-project-19_1707111746.jpg

महामृत्युंजय यज्ञ के दौरान लिया सघन प्रचार का संकल्प

भोपाल : महानुभाव माधव आश्रम बैरागढ़ के नेतृत्व में आगामी 22 फरवरी 2024 को पूरे देश में अग्निहोत्र जयंती विशाल और भव्य स्वरूप में मनाई जाएगी। इसके सघन प्रचार प्रसार की व्यवस्था माधव आश्रम की संचालिका दीदी नलिनी माधव पोतदार के नेतृत्व में की जा रही है। यह जानकारी आज शुक्रवार को माघी अमावस्या के अवसर पर हरभजन मीना वरिष्ठ प्रचारक के माया कॉलोनी स्थित निवास पर सुबह 8 से 9 बजे तक आयोजित महामृत्युंजय यज्ञ के दौरान दी गई। वरिष्ठ अग्निहोत्र प्रचारक एवं आचरणकर्ता हरभजन मीना ने बताया कि इस बार अग्निहोत्र जयंती 22 फरवरी 2024 को भारत ही नहीं अपितु विश्वभर में भव्य और विशाल स्वरूप में मनाई जा रही है। इधर राजधानी भोपाल में भी अग्निहोत्री जयंती की तैयारियां व्यापक पैमाने पर जारी हैं। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर राजधानी में लगभग 20 स्थान पर महामृत्युंजय यज्ञ और सामूहिक अग्निहोत्र का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों अग्निहोत्र आचरणकर्ता 22 फरवरी को शाम 6:16 बजे एक साथ अग्निहोत्र करेंगे। हरभजन मीना के निवास पर आयोजित महामृत्युंजय यज्ञ में आज वरिष्ठ आचरणकर्ता लक्ष्मण प्रसाद विश्वकर्मा, रमेशचंद्र गुप्ता, हरभजन मीना, भैयालाल मारण, आरसी राठौर, भारत विश्वकर्मा, ज्ञान सिंह कुशवाहा, योगा वाले साहू, कैलाशी बाई, मीना, विशाल मीना, सुहानी मीना सहित बड़ी संख्या में अग्निहोत्र आचरण कर्ता मौजूद थे। प्रचारक हरभजन मीना ने बताया कि 22 फरवरी के आयोजन को लेकर करौंद, लांबाखेड़ा, भानपुर क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों में सघन प्रचार किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User