कहां गए वो लोग..? ‌जिन्होंने राम मंदिर निर्माण की अगवाई की थी

पूरे भारत मे गूंज रही है अवाज जय श्रीराम जय श्रीराम मगर ....रिपोर्ट : नासिफ खान इन्दौर : कहां गए वह लोग..? आज जब सारा देश श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में डूबा हुआ है। ऐसे में वे लोग समूचे परिदृश्य से ओझल है जिन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए बड़े पैमाने पर आंदोलन चलाया था औ

Feb 13, 2024 - 12:01
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240213-WA0011.jpg

पूरे भारत मे गूंज रही है अवाज जय श्रीराम जय श्रीराम मगर ....

रिपोर्ट : नासिफ खान

इन्दौर : कहां गए वह लोग..? आज जब सारा देश श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में डूबा हुआ है। ऐसे में वे लोग समूचे परिदृश्य से ओझल है जिन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए बड़े पैमाने पर आंदोलन चलाया था और राम मंदिर निर्माण की अगवाई की थी। इनमें से एक है डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया कभी विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष हुआ करते थे। इस समय कहां और किस हाल में है कोई खबर नहीं है। यह चित्र उसी समय का है जब डॉक्टर तोगड़िया इंदौर प्रेस क्लब आए थे। तत्कालीन महासचिव नवनीत शुक्ला और पारिवारिक दस्तक समाचार पत्र के अजीज खान ने उनका स्वागत किया था। इस अवसर पर पत्रकार साथी लक्ष्मीकांत पंडित भी मौजूद थे आपको बता दे अजीज खान वो महान पत्रकार है। जिन्होने विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण तोगङया से जब पूछा की आपने जो आंदोलन छेङा है क्या वह पूरा होगा..? तो उन्होने मुस्कुराते हुए कहा पूरा भी होगा और जय श्री राम का ध्वज भी फहराएंगे। मगर सवाल यह उठता है की कहां गए वह जिम्मेदार लोग जिन्होंने कसमें खाई थी ध्वज फहराने की। आज उन्हें इग्नोर कर दिया गया है या फिर उनको जानबूझकर इस कार्यकाल में भागीदार नहीं बनाया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User