पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में पूर्वी टुंडी में निकला गया जन आक्रोश रैली

रिपोर्ट: नित्यानंद मंडल धनबाद : धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखण्ड क्षेत्र के केंदुवाटांड़ शहीद बिरेंद्र हांसदा पथ का उद्घाटन करते हुए विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवम् जेएमएम पूर्वी टुंडी प्रखण्ड अध्यक्ष गिरी लाल किस्कू की अध्यक्षता में जन आक्रोश रैली निकला, हेमंत सोरेन को बिना किसी सबूत के फंसा कर ज

Feb 11, 2024 - 10:54
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240211-WA0008.jpg

रिपोर्ट: नित्यानंद मंडल


धनबाद : धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखण्ड क्षेत्र के केंदुवाटांड़ शहीद बिरेंद्र हांसदा पथ का उद्घाटन करते हुए विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवम् जेएमएम पूर्वी टुंडी प्रखण्ड अध्यक्ष गिरी लाल किस्कू की अध्यक्षता में जन आक्रोश रैली निकला, हेमंत सोरेन को बिना किसी सबूत के फंसा कर जेल भेजे जाने के विरोध में एक विशाल आक्रोश रैली निकाला गया।
इस आक्रोश रैली में भारी संख्या में भीड़ जुटी एवं सभी उपस्थित लोगों ने " जेल का ताला टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा " का नारा बुलंद किया।
इस मौके पर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर ईडी ने बिना किसी सबूत के हमारे कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करके जेल भेजा है, इसके विरोध में पूरे राज्य में आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर मुख्य रूप से झामूमो प्रतिनिधि अजीत मिश्रा,प्रखंड अध्यक्ष गिरिलाल किस्कू,प्रखण्ड उपाध्यक्ष दिनेश रजक, रामचंद्र मुर्मू, सुनील मुर्मू, तपन मंडल शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User