इंस्टाग्राम से प्यार कर की शादी! फिर मौत के मामले में 2 गिरफ्तार

रायबरेली कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले गिरफ्तार इन आरोपियों ने एक ऐसी घटना को अंजाम दिया है। जिसे सुनकर कोई भी अचंभित रह सकता है। इस सोशल मीडिया के दौर में हर तीसरा आदमी इस प्रेम के चक्कर में फंसकर मौत को गले लग रहा है। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया जिसे पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपियों ने

Jun 17, 2025 - 07:43
Updated: 1 year ago
0 0
rbl-5.jpg

रायबरेली कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले गिरफ्तार इन आरोपियों ने एक ऐसी घटना को अंजाम दिया है। जिसे सुनकर कोई भी अचंभित रह सकता है। इस सोशल मीडिया के दौर में हर तीसरा आदमी इस प्रेम के चक्कर में फंसकर मौत को गले लग रहा है। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया जिसे पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर प्यार के बाद घर से भागकर हुई शादी का दुखान्त सामने आया है।

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि यहाँ गोण्डा की रहने वाली तनु और रायबरेली निवासी राहुल की साल भर पहले इंस्टाग्राम पर जान पहचान हुई थी। जल्द ही दोनों ने एक दूसरे से मोबाइल नम्बर एक्सचेंज किया और उनमें बातचीत होने लगी। बातचीत के दौरान ही दोनों ने एक दूसरे से शादी का वायदा किया और तनु अपना घर परिवार छोड़कर रायबरेली आ गई। यहाँ शहर कोतवाली क्षेत्र के छोटी बाजार निवासी राहुल ने तनु से मंदिर में शादी कर ली। शादी के छह महीने बाद ही राहुल तनु से उकता गया और रास्ते से हटाने की जुगत में लग गया। बीती 12 जून को राहुल ने तनु का गला घोंटा और अपनी बचत के लिये उसे लेकर अस्पताल पहुंच गया। यहाँ राहुल ने डाक्टरों को उसकी तबियत खराब होना बताया था। उधर डाक्टरों ने जब तनु के गले पर निशान देखा तो उन्हें शक हुआ और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर राहुल को जाने दिया था। बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो मौत का कारण गला घोंटना बताया गया। यह रिपोर्ट आते ही पुलिस ने लड़की के परिजनों से मुकदमा लिखाने की बात कही, लेकिन उन लोगों ने दिलचस्पी नहीं ली। तब नगर कोतवाली के एसआई गौरव बालियान ने मुकदमा दर्ज कराया और आज राहुल व हत्या में उसका सहयोगी एक अन्य व्यक्ति पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User