स्वांग गोविंदपुर फेज टू के न्युमाईनर्स आवासीय कालोनी के बिल्डिंग के बीच के छत का प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिरा

रिपोर्ट : अविनाश कुमार सीसीएल कथारा क्षेत्र अंतर्गत स्वांग गोविंदपुर फेज टू के स्वांग कोलियरी न्युमाईनर्स आवासीय कालोनी के पानी टंकी के पास ए टाइप डबल स्टोरी बिल्डिंग है।बिगत दिन दोतल्ला बिल्डिंग के बीच के छत का प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिर गया। बड़ा दुर्घटना घट सकता था। शुक्र है सभी लोग अपने-अपने आवा

Jun 17, 2025 - 08:26
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-06-17-at-11.45.40-AM.jpeg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

सीसीएल कथारा क्षेत्र अंतर्गत स्वांग गोविंदपुर फेज टू के स्वांग कोलियरी न्युमाईनर्स आवासीय कालोनी के पानी टंकी के पास ए टाइप डबल स्टोरी बिल्डिंग है।बिगत दिन दोतल्ला बिल्डिंग के बीच के छत का प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिर गया। बड़ा दुर्घटना घट सकता था। शुक्र है सभी लोग अपने-अपने आवास के अंदर थे।कुछ हीं वर्ष पूर्व कायाकल्प से इसका रिपेयरिंग हुआ था। उसके बाद बरसात में छत चूने लगा और अब प्लास्टर भी झड़ रहा है।

स्वांग दक्षिणी के मुखिया प्रतिनिधि धनंजय सिंह ने कहा कि सीसीएल के द्वारा कायाकल्प का काम किया पर खानापूर्ति किया गया। खानापूर्ति की शिकायत डीपी राँची, सीबीओ को भी किया गया था पर भष्ट्र अधिकारियों के मिलीभगत से इनका बकाया राशि का भुगतान कर दिया गया था। इस संदर्भ मे स्टाफ आफिसर सिविल से पक्ष के लिए फोन किया गया पर उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User