इनरव्हील क्लब रायबरेली के अधिष्ठापन समारोह में दीप्ति सिकरिया बनी अध्यक्ष

इनरव्हील क्लब रायबरेली का अधिष्ठापन समारोह स्थानीय दीप पैलेस में एक भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। हमारी मुख्य अतिथि व मंडलाध्यक्ष आशा अग्रवाल व पीडीसी ज्ञान लता जी का भव्य स्वागत पीओ अर्चना सिकरिया, प्रियंका अग्रवाल, अनामिका गुप्ता व अनामिका मेहरोत्रा ने टीका लगा कर व इलायची की माला पहना

Sep 08, 2024 - 13:15
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-09-08-at-5.54.50-PM.jpeg

इनरव्हील क्लब रायबरेली का अधिष्ठापन समारोह स्थानीय दीप पैलेस में एक भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। हमारी मुख्य अतिथि व मंडलाध्यक्ष आशा अग्रवाल व पीडीसी ज्ञान लता जी का भव्य स्वागत पीओ अर्चना सिकरिया, प्रियंका अग्रवाल, अनामिका गुप्ता व अनामिका मेहरोत्रा ने टीका लगा कर व इलायची की माला पहनाकर किया। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन व गणेश वंदना से की गई। पूर्व अध्यक्षा ने अपना एप्रिसिएशन अवार्ड दिया। तत्पश्चात 2024-25 की नयी कार्यकारिणी के सदस्यों को पिन व सैशे पहनाकर पूर्व अध्यक्ष अलका द्विवेदी, मंडलाध्यक्ष आशा अग्रवाल जी व पीडीसी ज्ञान लता जी ने स्वागत किया। 2024 -25 की नयी समिति के सदस्य हैं। अध्यक्षा दीप्ति सिकरिया, उपाध्यक्ष वैशाली चंद्रा, आई पी पी अलका द्विवेदी, सचिव विनीता राजपाल, कोषाध्यक्ष स्मृति सिंह, आई एस ओ शुभ्रा सिंह, संपादक कंचन श्रीवास्तव व सह सचिव रीना गुप्ता। छह सदस्यों की डायरेक्टर टीम का भी गठन हुआ। जिसमें सुमेधा रस्तोगी व ममता कपूर व चार सदस्य और है तीन सदस्यीय सलाहकार टीम का भी गठन हुआ डॉक्टर मीरा मलिक के साथ दो सदस्य और है। सदस्यों द्वारा मनमोहक समूह नृत्य किया गया जिसको मंडलाध्यक्ष ने बहुत सराहा। क्लब की ओर से सात जरूरत मंद को 2 अलमारी, 4 सिलाई मशीन व 1 साईकिल दी गई।

रायबरेली क्लब में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रोजेक्ट इनरव्हील क्लब द्वारा विगत 20 वर्षों से संचालित है उसका निरीक्षण हमारी मंडलाध्यक्ष ने किया व बहुत ही सराहना की। मंडलाध्यक्ष ने इनरव्हील क्लब क्या है इसके विषय में सभी सदस्यों को जानकारी दी। संपादिका ने न्यूज बुलेटिन का अनावरण मंडलाध्यक्ष आशा अग्रवाल जी के कर कमलों से करवाया। सचिव ने अपनी आख्या में किये गये प्रोजेक्ट व आगामी प्रोजेक्ट का विवरण दिया। प्रियंका अग्रवाल व अर्चना सिकरिया ने बहुत ही सुन्दर मंच संचालन किया।

कार्यक्रम में क्लब की पूर्व अध्यक्षों ने अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त कीं और नए पदाधिकारियों को उनके कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया। नई अध्यक्ष, दीप्ति सिकरिया, ने अपने वक्तव्य में क्लब के भविष्य की योजनाओं और समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को व्यक्त किया व पद पर प्रतिष्ठित करने के लिए सभी का धन्यवाद किया। क्लब में नये सदस्य भी शामिल हुए उनको पिन पहनाकर व किट देकर सम्मानित किया गया वे हैं उपासना जैन, प्रिया मुरारका, अनुराधा गुप्ता,सिमरन, हिना सिंह, नेहा चावला व एकता मेहरोत्रा।

विशेष आभार उन सभी मेहमानों और सदस्यों का जिन्होंने अपने बहुमूल्य समय से इस कार्यक्रम को सफल बनाया। करुणा गुप्ता, निधि मेहरोत्रा, स्मृति सिंह, रश्मि मेहरोत्रा, रजनी सब्बरवाल और सीमा श्रीवास्तव द्वारा भोजन की बहुत ही सुन्दर व्यवस्था की गई थी जिसका सभी ने आनंद लिया। कार्यक्रम का समापन ससम्मान राष्ट्रगान गाकर हुआ।

अधिष्ठापन समारोह क्लब के लिए एक नई शुरुआत और प्रेरणादायक उत्सव साबित हुआ। हम सभी नई टीम के साथ मिलकर आगे बढ़ने और क्लब को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उत्सुक हैं। कार्यक्रम में शामिल सदस्य थे संध्या भार्गव, मीनू अग्रवाल, लता सिंह, हेमा, पारूल अग्रवाल, बबिता दीक्षित, रजनी कंसल, प्रभा रांका, आशा सिंह आशी जैन व सुरभि ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User