रांची : पीड़ित जमाकर्ता परिवारों के समर्थन में लोकहित अधिकार पार्टी का एक दिवसीय महाधरना 30 सितंबर को

रिपोर्ट : मोहन कुमार प्रदेश कार्यालय में लोकहित अधिकार पार्टी राँची जिला कोर कमेटी की एक बैठक जिलाध्यक्ष प्रमोद प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू, प्रधान महासचिव मो अजहर आलम, प्रदेश उपाध्यक्ष सह राँची जिला प्रभारी हरिनाथ साहू उपस्थित रहें। ब

Sep 08, 2024 - 12:55
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-09-08-at-5.36.06-PM.jpeg

रिपोर्ट : मोहन कुमार

प्रदेश कार्यालय में लोकहित अधिकार पार्टी राँची जिला कोर कमेटी की एक बैठक जिलाध्यक्ष प्रमोद प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू, प्रधान महासचिव मो अजहर आलम, प्रदेश उपाध्यक्ष सह राँची जिला प्रभारी हरिनाथ साहू उपस्थित रहें। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि झारखण्ड के लाखों परिवार जो ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार हैं। नन बैंकिंग कम्पनियों के द्वारा बड़े पैमाने पर ठगे गये हैं। इन सभी को इनका पैसा वापस दिलाने के लिए 30 सितम्बर को महामहिम राज्यपाल के समक्ष एक दिवसीय महाधरना दिया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि महाधरना को सफल बनाने के लिए सभी जिला का दौरा किया जाएगा। स्थानीय जिला समिति के द्वारा राँची के सभी प्रखंडों में जनसम्पर्क अभियान चलाया जाएगा। पुरे राँची महानगर में झण्डा बैनर लगाया जाएगा तथा महाधरना में शामिल होने वाले ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवारों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की जाएगी। धरना स्थल पर सभी को बैठने की उचित व्यवस्था की जाएगी। बैठक में उपस्थित कुंज बिहारी साव, मुकुल नायक, विजय राय, अजय कुमार गौतम, कपिल साव, गणेश साहू, बिंदेश्वर साहू, जुल्फान अंसारी, प्रेम कुमार साहू सहित अन्य ने भी अपने-अपने सुझाव दिये।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User