उत्क्रमित मध्य विद्यालय में प्रबन्ध समिति का किया गया पुनर्गठन

बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड के मायापुर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय चाटुगढ़ा में आज 20 सितंबर शुक्रवार को शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया। पर्यवेक्षक शुकेश कुमार की उपस्थिति में यह प्रक्रिया शांति पूर्वक संपन्न हुई.विद्यालय के प्रधानाध्यापक राधे श्याम प्रसाद

Sep 20, 2024 - 12:52
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-09-20-at-5.37.56-PM.jpeg

बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड के मायापुर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय चाटुगढ़ा में आज 20 सितंबर शुक्रवार को शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया। पर्यवेक्षक शुकेश कुमार की उपस्थिति में यह प्रक्रिया शांति पूर्वक संपन्न हुई.विद्यालय के प्रधानाध्यापक राधे श्याम प्रसाद ने जानकारी दी कि पुराने प्रबंध समिति का कार्यकाल तीन साल पूर्ण होने के बाद इसे भंग कर नई समिति का गठन किया गया है। नवगठित प्रबंध समिति में महेंद्र करमाली को अध्यक्ष, किरण देवी को उपाध्यक्ष और सुनीता देवी को संयोजिका के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय में मध्यान्ह भोजन संचालन में कोई खामी नहीं पाई गई है और वे अपने कार्यकाल में विद्यालय की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने का संकल्प रखते हैं। इस अवसर पर सहायक शिक्षक सहदेव मांझी, मधुसूदन महतो, फूलचंद करमाली, सुरेश कुमार नायक, प्रमोद कुमार नायक सहित कई अभिभावक भी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User