बेरमो : 14वाँ टिकैत कुमार महतो ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता 27 से 29 सितंबर 2024 तक

नावाडीह ऊपरघाट गोनियाटो पंचायत में युवा विकास क्लब एवं ग्राम विकास समिति का बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता सीताराम सोरेन एवं संचालन मुखिया प्रतिनिधि रामकुमार मरांडी ने किया। बैठक में मुख्यरूप से आजसू पार्टी केंद्रीय मुख्यालय सचिव सह पूर्व जिला परिषद सदस्य टिकैत कुमार महतो शामिल हुए। बैठक में 14वाँ

Sep 20, 2024 - 12:48
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-09-20-at-5.23.03-PM.jpeg

नावाडीह ऊपरघाट गोनियाटो पंचायत में युवा विकास क्लब एवं ग्राम विकास समिति का बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता सीताराम सोरेन एवं संचालन मुखिया प्रतिनिधि रामकुमार मरांडी ने किया। बैठक में मुख्यरूप से आजसू पार्टी केंद्रीय मुख्यालय सचिव सह पूर्व जिला परिषद सदस्य टिकैत कुमार महतो शामिल हुए। बैठक में 14वाँ टिकैत कुमार महतो ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन हेतु विचार विमर्श किया गया। इस वर्ष प्रतियोगिता 27 सितंबर से 29 सितंबर 2024 तक किया जाएगा। प्रतियोगिता के उद्घघाटनकर्ता पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो, मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद माननीय चंद्र प्रकाश चौधरी एवं विशिष्ठ अतिथि गोमिया विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो, पेंक नारायणपुर थाना प्रभारी अनिल लिंडा, उपरघाट जिला परिषद सदस्य कुमारी खुशबू महतो, गोनियाटो मुखिया अमृता कुमारी एवं अन्य लोग शामिल होंगे। प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 20000 /- द्वितीय पुरस्कार 15000 /- एवं तृतीय और चतुर्थ पुरस्कार में 5100/ — 5100/—रुपया दिया जाएगा। प्रतियोगिता का इन्ट्री फीस मात्र 1001 /- रुपये होगा प्रतियोगिता के फाइनल समारोह में स्कूल के बच्चियों का प्रदर्शनी मैच किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के फाइनल समारोह में गहदम झूमर का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें 100 /- झूमर टीम भाग लेंगे सभी टीमों को निशुल्क इंट्री रहेगा और सभी 100/- टीम को शानदार और रंगदार बकरा पुरूस्कार के रूप में दिया जायेगा। फाइनल के ही दिन तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रथम एवं द्वितीय पुरूस्कार बकरा दिया जायेगा। प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष रामकुमार मरांडी, वरीय उपाध्यक्ष सुनील मरांडी, रूपेश रविदास उपाध्यक्ष, दिनेश नायक, प्रदीप रविदास सचिव, राजेश तुरी, दामोदर महतो उपसचिव, गणपत महतो, गोपाल मरांडी, योगेंद्र महतो कोषाध्यक्ष, कपिल तुरी उपकोषाध्यक्ष, महेंद्र महतो संयुक्तसचिव, जितेन्द्र महतो, विनोद मुर्मू सहसचिव, मुकेश नायक, सलेश कुमार, विजय रविदास, सूरज रविदास महासचिव, अजय नायक, शिवालाल महतो, विनोद महतो मैच संचालक, दिनेश कुमार महतो, दिलीप मरांडी, रामप्रसाद मरांडी, राजेश मुर्मू, विकाश मरांडी, काजल कुमार, विरेंद कुमार मैचप्रधान, जितेन्द्र मुर्मू, दुलारचंद मुर्मू, अशोक मिर्धा, दशरथ मुर्मू, कार्तिक महतो, पवन कुमार एवं संरक्षक सीताराम सोरेन को बनाया गया। इस बैठक में दामोदर महतो, राजेश तुरी, गणपत महतो, कपिल तुरी, जितेंद्र महतो, दुलारचंद मुर्मू, राजेश मुर्मू, दिनेश कुमार महतो, मुकेश नायक, सलेश कुमार, योगेंद्र महतो, जितेन्द्र मुर्मू, विकाश मरांडी, रामप्रसाद मरांडी, दिलीप मरांडी, विनोद महतो, दिलीप महतो, पवन कुमार, मनीष कुमार, दिनेश नायक, मुकेश महतो, विनोद महतो, रूपेश रविदास, सूरज रविदास, कार्तिक महतो, मनोज महतो, गंगा तुरी, गिरधारी महतो, सुनील मरांडी, अजय नायक, सूरज तुरी, गोपाल मराड़ी आदि लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User