एकल अभियान की ओर से मनाया गया गंगा दशहरा

एकल अभियान की ओर से शनिवार को भंडारीदह स्थित नदी तट पर गंगा दशहरा नदी पूजन कार्यक्रम की गयी। पुजारी व्यास सावित्री देवी ने उपस्थित संच के पदाधिकारीयो एवं आचार्य- आचार्यों को पूजा करा गंगा आरती करायी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने देवनद दामोदर की आरती कर इसे प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प लिया। मुख्य रुप स

Jun 15, 2024 - 12:42
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-06-15-at-3.25.52-PM.jpeg

एकल अभियान की ओर से शनिवार को भंडारीदह स्थित नदी तट पर गंगा दशहरा नदी पूजन कार्यक्रम की गयी। पुजारी व्यास सावित्री देवी ने उपस्थित संच के पदाधिकारीयो एवं आचार्य- आचार्यों को पूजा करा गंगा आरती करायी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने देवनद दामोदर की आरती कर इसे प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प लिया। मुख्य रुप से मौजूद बेरमो प्रमुख गिरिजा देवी व नावाडीह संच उपाध्यक्ष महेंद्र महतो ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को जागरूक कर दामोदर नदी को प्रदूषण से बचाना होगा। दामोदर ही एक ऐसा नदी है जो सीधे समुद्र में जाकर मिलती है। इसके गर्भ में रत्नों का भंडार भरा है। कहा कि दामोदर नद को प्रदूषण व अतिक्रमण मुक्त करने का प्रयास करना है। लेकिन दामोदर का स्वच्छ रखने से पहले लोगों को मन स्वच्छ रखना होगा। फुसरो संच अध्यक्ष नरेश महतो व अभियान प्रमुख प्राणचंद महतो ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को जागरूक कर दामोदर नदी को प्रदूषण से बचाना होगा। गंगा दशहरा का आयोजन कर नदी को प्रदूषण मुक्त रखने का संकल्प लेते आ रहे हैं। मौके पर खेलकूद एवं शारीरिक प्रमुख नंदकिशोर महतो, फुसरो संच प्रमुख हेंमती देवी, नावाडीह संच प्रमुख नरेश महतो, बेरमो संच प्रमुख टेकलाल महतो, चंद्रपुरा संच प्रमुख मीना कुमारी, आचार्या मालती देवी, संगीता देवी, सुनेना देवी, मनीषा देवी, रुपाली कुमारी सिंहा, प्रिति कुमारी, दुलारी देवी, सुनीता देवी, रीता देवी, आशा देवी, बसंती देवी, शांति देवी, गीता देवी, सावित्री देवी, ज्योति देवी, पूजा कुमारी, कंचन देवीं, मनीषा देवी आदि लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User