झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता कैंसर से पीड़ित, मदद की लगा रहा है गुहार

बेरमो प्रखंड के जारंगडीह दक्षिणी पंचायत निवासी सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता अजय भुईयां इन दिनों कैंसर की बीमारी से पीड़ित हो अपना इलाज रांची के रिम्स मे करवा रहा है मगर फिलवक्त भयंकर आर्थिक तंगी के कारण वह प्रयाप्त मात्रा में दवा आदि नही खरीद पा रहा है। उन्होंने पार्टी के नेताओं व आम

Jun 15, 2024 - 12:37
Updated: 2 years ago
0 0
mar-pit.jpg

बेरमो प्रखंड के जारंगडीह दक्षिणी पंचायत निवासी सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता अजय भुईयां इन दिनों कैंसर की बीमारी से पीड़ित हो अपना इलाज रांची के रिम्स मे करवा रहा है मगर फिलवक्त भयंकर आर्थिक तंगी के कारण वह प्रयाप्त मात्रा में दवा आदि नही खरीद पा रहा है। उन्होंने पार्टी के नेताओं व आमजनों समाजसेवी संस्थाओं से गुहार लगाई है कि उसकी जितनी संभव हो आर्थिक मदद करे ताकि वह इस बीमारी से लड़ सके। जारंगडीह दक्षिणी पंचायत के झामुमो नेता मुकेश चौहान ने भी पीड़ित की ओर से लोगो से निवेदन किया है कि ऐसे समय में उसकी मदद करे।

बीमारी जान लेवा व काफी खर्चीला है ऐसे में एक साधारण व्यक्ति कैसे जुझ सकता है। उन्होंने झामुमो के वरीय नेताओं से भी अपील किया है कि अजय को हर संभव मदद पहुंचाये ताकि उसकी जान बचाई जा सके। कहा उसके पिछे काफी बड़ा परिवार है और सभी इसी पर अश्रित है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User