एलआइसी एजेंट से लूट व मारपीट के मामले में थाने के पुलिस ने नहीं दर्ज किया मुकदमा, एसपी से लगाई गुहार

रायबरेली में पुलिस की मनमानी को लेकर पीड़ितों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है और मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। आपको बता दे कि आज दिनांक 27 सितंबर 2024 दिन शुक्रवार को रायबरेली जनपद के भदोखर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर रैली गांव के रहने वाली प

Sep 27, 2024 - 07:46
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-09-27-at-9.34.16-AM.jpeg

रायबरेली में पुलिस की मनमानी को लेकर पीड़ितों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है और मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। आपको बता दे कि आज दिनांक 27 सितंबर 2024 दिन शुक्रवार को रायबरेली जनपद के भदोखर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर रैली गांव के रहने वाली पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके पति लिक एजेंट है। जिसको घर आते समय गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के चिलौला गांव के पास रोहित, राहुल चतुरी, कांति, काजल सहित ने चारों तरफ से घर कर लाठी डंडों से मारा पीटा और जानलेवा हमला किया। जिसमें उसके पति का पैर टूट गया और उसकी जेब में रखें 80000 रुपए और गले में सोने की चैन भी छीन ले गए डायल 112 पुलिस के पहुंचने से पहले मारपीट करने वाले एलआईसी एजेंट को अधमरा छोड़कर फरार हो गए। मामले की शिकायत गुरबक्शगंज थाने में की गई, लेकिन थाने की पुलिस ने अभी तक मारपीट करने वालों पर मुकदमा दर्ज नहीं किया। जबकि के पति करुणा शंकर का अभी अभी भी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करवाई है साथ ही एसपी ऑफिस में भी तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User