कृष्ण चांडक को किया गया सम्मानित

रिपोर्ट : अविनाश कुमार यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की एकदिवसीय अभिकर्ता मीटिंग में फुसरो के कृष्ण कुमार चांडक को बोकारो मंडल में सर्वाधिक प्रीमियम करने रीजनल मैनेजर अनिर्मन गयन ने प्रशस्ति पत्र तथा मेडल देकर सम्मानित किया। चांडक ने बताया कि बोकारो मंडल अंतर्गत फुसरो, चास, बोकारो, रामगढ

Oct 02, 2024 - 10:47
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-10-02-at-3.32.52-PM.jpeg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की एकदिवसीय अभिकर्ता मीटिंग में फुसरो के कृष्ण कुमार चांडक को बोकारो मंडल में सर्वाधिक प्रीमियम करने रीजनल मैनेजर अनिर्मन गयन ने प्रशस्ति पत्र तथा मेडल देकर सम्मानित किया। चांडक ने बताया कि बोकारो मंडल अंतर्गत फुसरो, चास, बोकारो, रामगढ़, जामताड़ा कार्यालयों में कार्यरत सभी अभिकर्ताओं से ज्यादा बीमा प्रीमियम करने पर ये सम्मान मिला है। इसके लिए मैं अपने सभी सम्मानित ग्राहकों को धन्यवाद देता हूं। उपस्थित अभिकर्ताओं को संबोधित करते हुए रीजनल मैनेजर अनिर्मन गयन ने कहा कि आने वाले समय में बहुत सारे परिवर्तन होने वाले है। जिससे की बीमाधारको को अधिक से अधिक सुविधा मिल सकेगी। कंपनी का लक्ष्य है कि हर घर हर चीज का बीमा होना चाहिए। इसके लिए हमारे अभिकर्ता लोगो के बीच जाकर उन्हें पॉलिसी के बारे में बताए उन्हे जागरूक करे।

नोडल ऑफिसर नीरज कुमार ने कहा कि लोगो को स्वास्थ्य बीमा जरूर कराना चाहिए। जिससे कि अचानक होने वाली बीमारियों के खर्च के बोझ से बच सके। फुसरो माइक्रो इंचार्ज रविषेक आनंद ने कहा कि बीमा सभी के लिए जरूरी है। लोगो को जागरूक हो कर अपनी जरूरतों के अनुरूप बीमा कराना चाहिए। कार्यक्रम को बोकारो मंडल प्रबंधक सपन किशोर किस्कू, फुसरो माइक्रो इंचार्ज रविषेक आनंद, दिलीप कुमार ने संबोधित किया। इस अवसर पर फुसरो माइक्रो इंचार्ज रविशेक आनन्द, चंद्रपुरा इंचार्ज अविनाश कुमार सहित संजय सिंह, मिहिर मोहन ठाकुर, गोबिंद कुमार, शैलेंद्र कुमार,निर्मल कुमार सिंह, राकेश चौधरी तथा अन्य दर्जनों लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User