विधानसभा चुनाव 2024 : भाजपा किसान मोर्चा की सांगठनात्मक बैठक संपन्न

रिपोर्ट : अविनाश कुमार आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर प्रदेश कार्यालय मे भाजपा किसान मोर्चा की सांगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने किया। बैठक मे मुख्य रूप से किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री सह झारखण्ड प्रभारी राम नरेश तिवारी शामिल हु

Oct 02, 2024 - 10:41
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-10-02-at-3.32.10-PM.jpeg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर प्रदेश कार्यालय मे भाजपा किसान मोर्चा की सांगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने किया। बैठक मे मुख्य रूप से किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री सह झारखण्ड प्रभारी राम नरेश तिवारी शामिल हुऐ। बैठक में पवन साहू ने कहा कि हेमंत सोरेन कि सरकार के इस लूट और धोखे की सरकार को उखाड़ फेंकने हेतु आगामी 7 अक्टूबर को सभी जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया जायेगा।

राम नरेश तिवारी ने कहा कि आप सभी जनता के बीच जाकर मोदी जी द्वारा किसानों के हित लायी गयी 430 योजनाओं की चर्चा करें और तय करें की आज से रोज 10 योजनाओं की चर्चा उनके बीच जाकर करना हैं। कहा कि किसानों के धान खरीद का बकाया भी अभी तक सरकार ने नहीं दिया हैं। लगातार बारिश के कारण ख़राब हुए किसान की सब्जियों के मुआबजे को लेकर आगामी 7अक्टूबर को सभी जिला मुख्यालयों पर किसान मोर्चा के द्वारा एक दिवसीय धरना का आयोजन किया जायेगा।

बैठक को किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अशोक सिंह ने भी सम्बोधित किया। बैठक का संचालन महामंत्री अर्जुन सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री अजय मुंडा ने किया। बैठक मे मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह, रंजय भारती, रीता प्रसाद, विक्रांत उपाध्याय, अरबिंद सिंह खुराना, राजेश कुशवाहा, प्रदेश मंत्री मनमित अकेला, प्रभात रंजन, सदानंद महतो, कमलेश मंडल, प्रणिता झा, बिनोद ठाकुर, कोषाध्यक्ष टोनी जैन, कार्यालय मंत्री अजय दुबे, सुरेंद्र नाथ, मिडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, अंचल तिवारी, सुनील सिंह, संकेत तिवारी, सोशल मिडिया कुंदन सिंह, प्रवीण सिंह सहित सभी प्रमंडल प्रभारी, सभी प्रकोष्ठ के संयोजक एवं सह संयोजक, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User