जरीडीह : दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

रिपोर्ट : अविनाश कुमार जरीडीह प्रखण्ड के बेलडीह पंचायत स्थित न्यू अकील तुमाल क्लब, बेलडीह द्वारा दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। यह आयोजन हाई स्कूल, बेलडीह के सामने ग्राउंड में किया गया है। इसका समापन बुधवार को किया जाएगा। इसका शुभारंभ बेरमो विधायक का निजी सचिव विनोद महतो, 20 सूत्री

Oct 02, 2024 - 10:33
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-10-02-at-3.31.28-PM.jpeg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

जरीडीह प्रखण्ड के बेलडीह पंचायत स्थित न्यू अकील तुमाल क्लब, बेलडीह द्वारा दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। यह आयोजन हाई स्कूल, बेलडीह के सामने ग्राउंड में किया गया है। इसका समापन बुधवार को किया जाएगा। इसका शुभारंभ बेरमो विधायक का निजी सचिव विनोद महतो, 20 सूत्री सदस्य मुरलीधर साव, प्रखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष सह गांगजोरी पंचायत के पूर्व मुखिया संतोष महतो, राजेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से बाल को की मार कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस आयोजन के लिए बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह के द्वारा सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर अजय किस्कू, विशेश्वर किस्कू, जागेश्वर मुर्मू, सुफल मुर्मू सहित क्लब के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मुर्मू, सचिव मनोज कुमार किस्कू, कोषाध्यक्ष राजेश हांसदा आदि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User