कोयला चोरों से अधिकारी त्रस्त - नायक

बेरमो : इन दिनों सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह परियोजना में कोयला चोरों की गिरफ्त में है। अधिकारियों के लाख कोशिश के बाद भी यहां कोयला चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है और तो और कोयला चोरों को यहां के अधिकारियों का कोई खौफ तक नहीं है उल्टे चोर अधिकारियों को धमकाने से भी बाज नहीं आते हैं। मिली जानक

Feb 03, 2024 - 05:57
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240203-WA0013.jpg

बेरमो : इन दिनों सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह परियोजना में कोयला चोरों की गिरफ्त में है। अधिकारियों के लाख कोशिश के बाद भी यहां कोयला चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है और तो और कोयला चोरों को यहां के अधिकारियों का कोई खौफ तक नहीं है उल्टे चोर अधिकारियों को धमकाने से भी बाज नहीं आते हैं। मिली जानकारी के अनुसार जारंगडीह कांटा, रेलवे साइडिंग आदि क्षेत्रों में रात की बात तो दूर दिनदहाड़े सैकड़ों की तादाद में कोयला चोर बड़े पैमाने पर कोयला चोरी कर साइकिल तथा मोटरसाइकिल में बोड़ो के माध्यम से यानी बोरो मे भरकर बेखौफ ले जाते देखे जा सकते हैं और तो और साइडिंग में तथा कांटा घरों के समीप खड़ी टिपिन ट्रकों , डंपरों से सुरक्षा गार्ड के मौजूदगी में कोयला चोर कोयला उतार लेते हैं। आपत्ति जताने पर उलटे कोयला चोर द्वारा साइडिंग के कर्मचारियों ,अधिकारी व सुरक्षा गार्डों को धमकाया जाता है। इस संबंध में शनिवार को जारंगडीह के कोलियरी के बालगोविंद नायक ने बताया कि वे कोयला चोरों के द्वारा किए जा रहे कारस्तानीयों से परेशान हाल है। उन्होंने कहा स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा इस मामले में कई बार आग्रह के बाद भी किसी तरह का सहयोग नहीं किए जाने के कारण कोयला चोरों का मनोबल बढ़ा है ।उन्होंने कहा कोयला चोर उन्हें कई बार धमका चुके हैं। यही नहीं बीते शुक्रवार को उनके द्वारा कोयला चोरों को भगायें जाने के क्रम में चोऱो द्वारा उन पर पत्थर बाजी की गई, जिससे वे बाल बाल बच गए ।उन्होंने कहा कि कोयला चोर का आतंक इस कदर हावी है कि यहां कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी काम करने से कतराने लगे हैं। ऐसे में यह कोलियरी बंदी के कगार पर खड़ी है ।नायक ने बोकारो के पुलिस कप्तान प्रियदर्शी आलोक से अपील की है कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए यथाशीघ्र कारगर कदम उठाएं और कोयला चोरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें ताकि भय मुक्त वातावरण में यहां के कर्मचारी अधिकारी कोयला उत्पादन कर देश के विकास में सहायक बन सके ।इस अवसर पर राम मोहित सिंह,अरुण तिवारी, देवेश कुमार अंजनी सिंह आदि मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User