Ramgarh Road Accident News : सड़क हादसे में मौत के बाद लाश के साथ NH-33 को ग्रामीणों ने घंटों जाम किया

Ramgarh Road Accident News : रामगढ़ जिले में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, ग्रामीणों में फूटा आक्रोश

WhatsApp Image 2025 10 05 at 14.32.06

झारखंड के रामगढ़ जिले की मौत की घाटी कहे जाने वाली चुटूपालू घाटी के कांकेबार के पास एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। रांची की ओर से तेज गति से आ रही एक हाइवा गाड़ी ने आगे चल रहे बाइक सवार को रौंद दिया, और फिर एक क्रेटा गाड़ी को भी जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो लोग घायल हुए। घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा और फिर आगे क्या हुआ जानिए पूरा मामला।

तेज रफ्तार हाइवा बनी मौत का कारण

रामगढ़ जिले के कुख्यात चुटूपालू घाटी क्षेत्र में एक बार फिर लापरवाह रफ्तार ने एक घर का चिराग बुझा दिया। देर शाम रांची की ओर से तेज गति से आ रही हाइवा गाड़ी ने पहले एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हाइवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने आगे चल रही एक क्रेटा कार को भी टक्कर मार दी। कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। मृतक की पहचान दुलमी उकरीद गांव के बजेश कुमार महतो के रूप में हुई, जो किसी काम से रामगढ़ आए थे। सड़क पर बिखरा खून और क्षतिग्रस्त वाहन हादसे की भयावहता को बयां कर रहे थे।

मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों का हंगामा

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फूट पड़ा। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर मृत शरीर के साथ NH-33 को जाम कर दिया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात ठप हो गया। ग्रामीणों का आरोप था कि घाटी क्षेत्र में आए दिन ऐसे हादसे होते हैं, लेकिन प्रशासन ठोस कदम नहीं उठाता। करीब तीन घंटे तक चला जाम तब खत्म हुआ जब पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाने की कोशिश की। मौके पर सोसो पंचायत मुखिया ऊर्मिला देवी भी मौजूद रहीं और उन्होंने मृतक परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की के बाद सड़क खुली

WhatsApp Image 2025 10 05 at 19.23.55 1

जाम हटाने के दौरान पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आक्रोशित ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों के बीच नोकझोंक और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शव को सड़क से हटाया गया और आवागमन बहाल किया गया। घटना के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। देर रात तक ट्रैफिक व्यवस्था सामान्य हो सकी। स्थानीय लोगों का कहना है कि चुटूपालू घाटी में लगातार हादसों के बावजूद वहां स्पीड कंट्रोल और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने स्थायी समाधान नहीं किया, तो वे फिर से सड़क जाम करने को मजबूर होंगे।

Raebareli Police News : रायबरेली पुलिस की सुस्ती ने ली युवक की जान, भीड़ की हिंसा ने बढ़ाया आक्रोश

Other Latest News

Leave a Comment