खड़ी कार में इनोवा ने मारी टक्कर, सात घायल

बछरावां रायबरेली : लखनऊ- प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुंदनगंज गांव के पास खड़ी कार में तेज रफ्तार दूसरी कार पीछे से भिड़ गई । इस हादसे में सात लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। लखनऊ- प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुंदनगंज के पास

Jan 16, 2025 - 09:46
Updated: 2 years ago
0 0
images281329.jpeg

बछरावां रायबरेली : लखनऊ- प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुंदनगंज गांव के पास खड़ी कार में तेज रफ्तार दूसरी कार पीछे से भिड़ गई । इस हादसे में सात लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। लखनऊ- प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुंदनगंज के पास खड़ी कार में दूसरी कार पीछे से भिड़ गई । इस हादसे में महाकुंभ में स्नान करने के बाद लौट रहे रनवीर सिंह 55 वर्ष पुत्र हुकुम सिंह निवासी मैनपुरी, गोपाल जी 62 वर्ष पुत्र जगप्रीत सिंह निवासी फिरोजाबाद तथा राधेश्याम 25 वर्ष निवासी जसराना फिरोजाबाद एवं रेखा यादव 25 वर्ष पत्नी राधेश्याम ,चंचल 4 वर्ष नैना 6वर्ष तथा फूलश्री 65 वर्ष को छोटें आ गई। सभी घायलों को एंबुलेंस से बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इनमें रनवीर सिंह तथा गोपाल जी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है । इस बारे में थानाध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है इनमें दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रेफर कर दिया गया है। मामले की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User