जिला अस्पताल में कई घंटे से कटी हुई है लाइट, मरीजों व तीमारदारों ने सीएमएस पर लगाया मनमानी का आरोप

रायबरेली के जिला अस्पताल में जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की मनमानी के चलते यहां कई घंटे से लाइट कटी हुई है, जिसकी वजह से अंधेरे में ही मरीजों को इलाज करवाना पड़ रहा है। मरीजों व तीमारदारों ने सीएमएस पर मनमानी का आरोप लगाया है। आपको बता दे कि आज दिनांक 15 जनवरी 2025 दिन बुधवार को समय करीब

Jan 16, 2025 - 09:40
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-01-15-at-10.14.54-PM.jpeg

रायबरेली के जिला अस्पताल में जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की मनमानी के चलते यहां कई घंटे से लाइट कटी हुई है, जिसकी वजह से अंधेरे में ही मरीजों को इलाज करवाना पड़ रहा है। मरीजों व तीमारदारों ने सीएमएस पर मनमानी का आरोप लगाया है। आपको बता दे कि आज दिनांक 15 जनवरी 2025 दिन बुधवार को समय करीब 12:00 बजे जिला अस्पताल में अपने मरीज को दिखाने आए तीमारदारों ने बताया कि यहां कई घंटे से अस्पताल के वार्डों की लाइट कटी हुई है। जिसको लेकर मामले की शिकायत समय से की गई, तो उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की तीमारदारों में शीतला प्रसाद राजकुमार अशफाक सहित अन्य लोगों ने सीएमएस पर मनमानी का आरोप लगाया है। जिला अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों की माने तो यहां अक्सर लाइट कटी रहती है, जो पहले इलेक्ट्रीशियन जिला अस्पताल में तैनात था उसको हटाकर सीएमएस ने अपने चाहते इलेक्ट्रीशियन को लगा रखा है। जिसकी वजह से आए दिन यहां लाइट चली जाती है और लोगों को अंधेरे में इलाज करना पड़ता है। लाइट न होने की वजह से कई सारे उपकरण बंद हो जाते हैं। जिससे मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User