खीरों कस्बा में धूमधाम से मनाई गई ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की छठी शरीफ

खीरों (रायबरेली) : कस्बे में सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 813 वें उर्स के मौके पर मंगलवार को कुरान खानी के बाद कुल की महफिल 9 बजे सुबह हुई। अब दोपहर 1 बजे रंग पेश किया गया। इसके बाद दरगाह दीवान सैयद जैनुअल आबेद्दिन महफिल से उठकर जन्नती दरवाजा होते हुए आस्ताने पहुंचें यहां कुल की फातिहा हुई औ

Jan 08, 2025 - 13:16
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-01-07-at-9.59.37-PM.jpeg

खीरों (रायबरेली) : कस्बे में सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 813 वें उर्स के मौके पर मंगलवार को कुरान खानी के बाद कुल की महफिल 9 बजे सुबह हुई। अब दोपहर 1 बजे रंग पेश किया गया। इसके बाद दरगाह दीवान सैयद जैनुअल आबेद्दिन महफिल से उठकर जन्नती दरवाजा होते हुए आस्ताने पहुंचें यहां कुल की फातिहा हुई और ख्वाजा गरीब नवाज की मजार खिदमत के बाद जन्नती दरवाजा बंद कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बता दे कि हिंदुस्तान के सुल्तान कहे जाने वाले ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की आज छठी शरीफ सारे हिंदुस्तान में मनाई गई। वही खीरों कस्बा के मदरसा बरकतूल उलूम शिक्षण संस्थान में भी कुल और गागर के साथ छठी मनाई। जिसमे हाफिज जफर आलम और मौलाना अब्दुल मतीन साहब से ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की शान बयान की और बच्चों ने गरीब नवाज की शान में नात पेश की और इस दौरान पूरे कस्बे में खीर की नियाज भी बटवाई गयी, साथ ही हज़रत बाबा फतेह शहीद शाह रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर लंगरे गरीब नवाज का भी प्रोग्राम किया गया। वही कस्बा के शास्त्री नगर के बाबा मार्केट में भी गरीब नवाज की छठी का प्रोग्राम हिन्दू और मुसलमानों द्वारा किया गया जिसमें लोगो को खीर और मिठाइयां खिलाकर मुबारक़ बाद दी। इस अवसर पर मोहम्मद मुशीर, शिवराज वर्मा, गोरे खान, वीरेंद्र मिस्त्री, दलबहादुर सिंह मिस्त्री, नफीस, अफसर खान, सईद बाबा सहित सैकड़ों गण मान्य नागरिक इस मौके पर उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User