खून की प्यासी हुई फुसरो जैनामोड़ की सड़के

सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत, घंटो रहा सड़क जाम बेरमो : बेरमो कोयलांचल क्षेत्र अंतर्गत फुसरो जैनामोड़ की सड़कें इन दिनों खून की प्यासी हो गई हैं। इस मार्ग में आए दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत हो रही है। ताजा मामला देर रात को पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी प्योर ढोरी मोड़ के समीप हुई। जह

Feb 07, 2024 - 06:20
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240207-WA0016.jpg

सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत, घंटो रहा सड़क जाम

बेरमो : बेरमो कोयलांचल क्षेत्र अंतर्गत फुसरो जैनामोड़ की सड़कें इन दिनों खून की प्यासी हो गई हैं। इस मार्ग में आए दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत हो रही है। ताजा मामला देर रात को पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी प्योर ढोरी मोड़ के समीप हुई। जहां देर रात अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार बीस वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया।लगभग पांच घंटे सड़क जाम लगा रहा। युवक फुसरो नया रोड निवासी सीसीएल कर्मी हीरालाल सिंह के पुत्र राजेश सिंह हैं। युवक जरीडीह थाना क्षेत्र के नूतनडीह में शादी समारोह से वापस अपने घर नया रोड लौट रहा था। वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक खुंटरी के समीप सड़क दुर्घटना हुई जिसमे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। अनुमान है कि दोनो घटना एक ही वाहन से हुईं होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User