खेत में लगी आग से फ़सल हुईं राख, किसान की हालत खराब : रायबरेली

रायबरेली रिपोर्ट : वंश बहादुर सिंह ऊंचाहार में खरपतवार में लगाई गई आग से दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। यह घटना ऊंचाहार कोतवाली और रोहनियां ब्लॉक के जगदीशपुर मजरे मिर्जापुर हारी गांव में हुई। गांव के राजेश सिंह के खेत में लगी आग ने तेजी से फैलकर आसपास के खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। स्थ

Apr 18, 2025 - 08:40
Updated: 1 year ago
0 0
IMG-20250418-WA0002.jpg
रायबरेली रिपोर्ट : वंश बहादुर सिंह ऊंचाहार में खरपतवार में लगाई गई आग से दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। यह घटना ऊंचाहार कोतवाली और रोहनियां ब्लॉक के जगदीशपुर मजरे मिर्जापुर हारी गांव में हुई। गांव के राजेश सिंह के खेत में लगी आग ने तेजी से फैलकर आसपास के खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक फसल को भारी नुकसान हो चुका था। आग लगने का कारण खरपतवार जलाने की कोशिश बताया जा रहा है, जो अनियंत्रित हो गई। इस घटना से किसान राजेश सिंह को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता और सख्त कदम उठाने की जरूरत है। आग से आसपास के खेतों को भी खतरा था, लेकिन समय रहते ग्रामीणों की मेहनत से बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन ने किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User