खेतको पंचायत मे खुला शहरी होटलो को मात देने वाला होटल

पंचायत की मुखिया और कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से फिता काट किया होटल का उद्घाटन बृहस्पतिवार को पेटरवार प्रखंड के खेतको पंचायत के मुखिया मुहल्ला मे शहरी होटलो को मात देने वाली एक आधुनिक होटल का विधिवत उद्घाटन पंचायत की मुखिया अनवरी खातुन और कांग्रेस के पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष मो सब्बीर अं

Feb 08, 2024 - 08:00
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-02-08-at-6.50.12-PM.jpeg

बृहस्पतिवार को पेटरवार प्रखंड के खेतको पंचायत के मुखिया मुहल्ला मे शहरी होटलो को मात देने वाली एक आधुनिक होटल का विधिवत उद्घाटन पंचायत की मुखिया अनवरी खातुन और कांग्रेस के पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष मो सब्बीर अंसारी ने संयुक्त रूप से फिता काट कर किया। मौके पर उद्घाटन उपरांत मिडिया से बात करते हुए कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष श्री अंसारी ने इस होटल की तारीफ करते हुए कहे कि इस होटल के सभी व्यंजन लाजवाब है। यह होटल शहर के होटलो को टक्कर देती है। यह होटल से खेतको बाई पास मुख्य मार्ग पर निर्माण के पिछे का बस एक ही उद्देश्य है, कि हर दिन इस रास्ते हजारो लोग दांतू, पेटरवार, कसमार, जरिडीह, जैनामोड आदि जगहा आना जाना करते हैं और इस रास्ते में एक भी होटल भोजन का नही था। जिस कारण लोगो को काफी परेशानी होती थी। इसी बात को केन्द्र में रख कर इस होटल का निर्माण किया गया है। उनके अनुसार यह होटल जिसका नाम 90 डिग्री फैमली रेस्टोरेंट रखा है। नाम के अनुसार ही यहां व्यवस्था है। यहां का हर व्यंजन लाजवाब है। कहां कि अब हमारे पंचायत के लोग भी कम खर्च कर फैमली के साथ इस होटल का सेवा ले आनंदित हो सकेंगे। मौके पर उपरोक्त लोगो के अलावे पंसस जाफर अली तथा आसपास के दर्जनों गन्यमान लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User