गोमिया के हजारी मोड़ पर एक कदम समाजिक संस्था के प्रधान कार्यालय का हुआ उद्घाटन

गोमिया प्रखण्ड के स्वांग दक्षिण पंचायत के हजारी मोड़ मे एक कदम, न्यास, सामाजिक संस्था के प्रधान कार्यालय का विधिवत उदघाटन प्रखण्ड विकास पदाधिकरी महादेव महतो, प्रशिक्षु डीएसपी अमरेन्द्र कुमार, थाना प्रभारी राजेश रंजन, सीसीएल के चंदन कुमार ने आयुक्त रूप से फीता काट कर किया। तत्पश्चात संस्था सदस्यों ने

Feb 08, 2024 - 08:06
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-02-08-at-6.56.20-PM.jpeg

गोमिया प्रखण्ड के स्वांग दक्षिण पंचायत के हजारी मोड़ मे एक कदम, न्यास, सामाजिक संस्था के प्रधान कार्यालय का विधिवत उदघाटन प्रखण्ड विकास पदाधिकरी महादेव महतो, प्रशिक्षु डीएसपी अमरेन्द्र कुमार, थाना प्रभारी राजेश रंजन, सीसीएल के चंदन कुमार ने आयुक्त रूप से फीता काट कर किया। तत्पश्चात संस्था सदस्यों ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वगत चंदन तिलक, माल्यार्पणऔर अंग वस्त्र धारण करा कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों द्वारा स्वागत गान के साथ कार्यक्रम का सुरूवात किया गया। यहां संस्था के बच्चो द्वारा एक से एक नृत्य और संगीत के साथ प्रेरणा दायक नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसमें बाल विकास, बच्चो में संस्कार, सामाजिक सुरक्षा, महीला ससक्तिकरण सहित ज्वलंत मुद्दों और कुरीतियों को नाटक के माध्यम से संदेश देने का काम किया।

यहां मुख्य अतिथि के पद से बोलते हुए प्रखण्ड विकास पदाधिकरी महादेव महतो ने कहा कि संस्था के कार्यक्रम से ही ज्ञात हो रहा है, कि यह संस्था मील का पत्थर साबित होगा, उन्होंने संस्था द्वारा उठाए गए विषयों को काफ़ी गम्भीर विषय बताया और कहा की संस्था के कार्य से प्रशासन को भी काफ़ी हद तक सहयोग मिलेगा। साजिक कुरीतियों को दूर करने में,उन्होंने संस्था के उज्ज्वल भाविस्य की कामना की, इसी प्रकार ट्रेनी डीएसपी अमरेन्द्र कुमार, थाना प्रभारी राजेश रंजन ने भी संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की मौके पर, मुखिया तारा मानी भोक्ता, भीम राम, सुधीर सिंह, आमोद प्रजापति, अध्यक्ष नीतू सिंह, सचिव सरमिला देवी, कोषाध्यक्ष यशोदा देवी, सदस्य अनिता देवी, लक्ष्मी पाण्डे, मोहनी देवी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User