गिरिडीह : रातडीह गांव स्थित मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा का आभार सह संवाद सभा का आयोजन

गुरुवार को बेंगाबाद के रातडीह गांव स्थित मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा का आभार सह संवाद सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन और नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू उपस्थित थे। इस मौके पर कल्पना सोरेन ने उपस्थित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां

Jan 23, 2025 - 15:20
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-01-23-at-8.28.29-PM-scaled.jpeg

गुरुवार को बेंगाबाद के रातडीह गांव स्थित मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा का आभार सह संवाद सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन और नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू उपस्थित थे। इस मौके पर कल्पना सोरेन ने उपस्थित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां का चुनाव आप की लड़ाई थी और आप लोगों ने बटन दबाकर अपने जीत दर्ज की। यह गांडेय विधानसभा की जनता की जीत है। उन्होंने गिरिडीह क्षेत्र को दिसोम गुरु शिबू सोरेन की कर्मभूमि कहा। कहा कि गांडेय में हमारी नाभि गड़ी हुई है। यही जीना और यही मरना है ।झारखंड को हम लोग झुकने नहीं देंगे। इस क्षेत्र के युवा को निर्णय करना है कि झारखंड को किस ओर ले जाना है। झारखंड की सरकार आबुआ सरकार है। इसकी लड़ाई शिबू सोरेन ने शुरुआत की थी और यही लड़ाई हेमंत सोरेन भी लड़ रहे हैं ।उन्होंने कहा कि 2019 में झारखंड में हेमंत की सरकार बनने के पश्चात आबुआ आवास, सर्वजन योजना लाई गई । इस चुनाव के बाद गरीबों की बिजली बिल को माफ किया गया, विदेश में पढ़ रहे हैं छात्रों को सरकार खर्च वहन करती है ।18 से 50 वर्ष की महिला को जो ₹1000 सम्मान राशि दी जाती थी अभी वह बढ़कर ₹2500 किया गया है। इसका लाभ लेकर अपने जीवन में उतारे और अपने भविष्य को सुंदर बनाएं ।मौके पर उपस्थित नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि यह आभार यात्रा वास्तव में आभार प्रकट करने की यात्रा है। गांडेय की जनता ने विगत चुनाव में किसी के प्रलोभन में नहीं आकर अपना मत बटन दबाकर झारखंड मुक्ति मोर्चा को दिया और यही वजह है कि आज झारखंड में झामुमो की सरकार है। झारखंड का समग्र विकास करना यह झारखंड मुक्ति मोर्चा का सपना है और इस सपने को साकार करने में कहीं भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जाएगा। मौके पर जिला प्रशासन के उपयुक्त नयन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार, डी डी सी स्मृति कुमारी, डीएफओ मनीष तिवारी, डीटीओ शैलेश प्रियदर्शी, एसडीओ श्रीकांत यशवंत, जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा, प्रणव वर्मा, झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सिंह, बेंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष नूनूराम किस्कू उर्फ टाइगर, बेंगाबाद प्रमुख मीना देवी, नरसिंह नारायण देव, विजय सिंह, सुशील सरकार, डेनियल सोरेन, रामचरण मंडल, किशोर सोरेन सहित हजारों की संख्या में महिला और पुरुष उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User