गोड्डा : पुलिस ने साइकिल पर शराब की तस्करी करने के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 48 बोतल अवैध शराब बरामद

गोड्डा जिले के बलबड्डा थाने की पुलिस ने साइकिल पर शराब की तस्करी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दो पेटी में रखी 48 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। मिली जानकारी के अनुसार बलबड्डा थाना प्रभारी राहुल कुमार चौबे अपनी टीम के साथ गश्ती पर थे। इसी क्रम में दो साइकिल पर सवार युवक पुलिस को

Sep 30, 2024 - 08:07
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-09-30-at-10.33.11-AM.jpeg

गोड्डा जिले के बलबड्डा थाने की पुलिस ने साइकिल पर शराब की तस्करी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दो पेटी में रखी 48 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। मिली जानकारी के अनुसार बलबड्डा थाना प्रभारी राहुल कुमार चौबे अपनी टीम के साथ गश्ती पर थे। इसी क्रम में दो साइकिल पर सवार युवक पुलिस को देखकर छगराहा केबिन की ओर भागने लगे। पुलिस के जवानों ने पीछा कर दोनों युवकों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर बोरे में भर कर रखी दो पेटी अवैध शराब बरामद की गई। पेटियों में अंग्रेजी शराब की 48 बोतलें रखी हुई थीं। पकड़ गए युवकों का नाम मंगल बासकी व राजीव बेसरा उर्फ राजू है। दोनो बनिया कित्ता गांव के रहने वाले हैं। युवकों ने पुलिस को बताया कि वो झारखंड से शराब लेकर सीमा पार करके बिहार में बेचते हैं। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में थाना प्रभारी के अलावा एएसआई शिव कुमार, आरक्षी सत्यनारायण सहित अन्य जवान शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User