धनबाद : बलियापुर में स्किल कॉन्क्लेव 2024 का आयोजन, 20 हजार अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र बांटेगे मुख्यमंत्री

श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से आज धनबाद के बलियापुर में स्किल कॉन्क्लेव 2024 का आयोजन किया जाएगा। कॉन्क्लेव का नाम जॉब ऑफर लेटर सह रोजगार प्रोत्साहन एवं परिवहन भत्ता वितरण समारोह रखा गया है। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन निजी क्षेत्र में नौकरी पाने वाले 20

Sep 30, 2024 - 08:12
Updated: 2 years ago
0 0
hemant.jpg

श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से आज धनबाद के बलियापुर में स्किल कॉन्क्लेव 2024 का आयोजन किया जाएगा। कॉन्क्लेव का नाम जॉब ऑफर लेटर सह रोजगार प्रोत्साहन एवं परिवहन भत्ता वितरण समारोह रखा गया है। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन निजी क्षेत्र में नौकरी पाने वाले 20 हजार अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र बांटेगे। यह नियुक्ति पत्र झारखंड कौशल विकास मिशन सोसायटी और 77 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के तहत प्रशिक्षण पाए अभ्यर्थियों को दिया जाएगा। मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत कौशल प्रशिक्षण ले चुके 32,661 युवक-युवतियों के बीच कुल 12.72 करोड़ रुपए उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित भी करेंगे। कुल राशि में से 19,797 युवक-युवतियों के खाते में 3.76 करोड़ रुपए परिवहन भत्ता और 12,864 युवक-युवतियों के खाते में 8.96 करोड़ रुपए रोजगार भत्ता के रूप में दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User