गौरा ब्लॉक में तैनात पंचायत मित्र पर ग्रामवासी ने रिश्वत लेने का लगाया आरोप, वीडियो वायरल

रायबरेली जिले के डलमऊ तहसील के दीनशाह गौरा ब्लाक के हमीरमऊ ग्राम पंचायत में तैनात पंचायत मित्र कंचन देवी के द्वारा खुले आम रिश्वत लेने का युवक ने लगाया आरोप। दरअसल आपको बता दें कि गांव के रहने वाले राघवेंद्र कुमार ने बताया कि वह पंचायत भवन में ऑनलाइन परिवार रजिस्टर की नल फीडिंग कराने के लिए गया था,

Feb 04, 2025 - 14:11
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-02-04-at-7.34.50-PM.jpeg

रायबरेली जिले के डलमऊ तहसील के दीनशाह गौरा ब्लाक के हमीरमऊ ग्राम पंचायत में तैनात पंचायत मित्र कंचन देवी के द्वारा खुले आम रिश्वत लेने का युवक ने लगाया आरोप। दरअसल आपको बता दें कि गांव के रहने वाले राघवेंद्र कुमार ने बताया कि वह पंचायत भवन में ऑनलाइन परिवार रजिस्टर की नल फीडिंग कराने के लिए गया था, तभी पंचायत मित्र ने युवक से फीडिंग के नाम पर ₹20 रिश्वत मांगी। यही नहीं युवक के द्वारा ₹20 पंचायत मित्र की इमेज पर रखा गया और किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल भी कर दिया। वीडियो वायरल होने पर ब्लॉक के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बीडीओ अशोक कुमार सचान से जब इस मामले पर बात की गई, तो उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी अंकित मिश्रा को आदेशित किया गया था कि पंचायत मित्र के खिलाफ लिखित कार्रवाई करें, लेकिन उन्होंने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। फिलहाल अब देखना है कि वायरल वीडियो के आधार पर अधिकारी इस पूरे मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User