घर समाज राज्य और देश के विकास में पुरुषों के बराबर अपनी भूमिका निभा रही हैं महिलाएं : योगेन्द्र महतो

रिपोर्ट : अविनाश कुमार वो दिन गए जब महिलाएं अबला होती थीं, आज सबला बन चुकी कसमार प्रखंड के मंजूरा आजीविका महिला संकुल संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड कसमार के द्वारा रविवार को सीएलएफ कार्यालय मंजूरा में वार्षिक आम सभा किया गया।  सीएलएफ के सदस्यों ने वार्षिक कामकाज का विवरण और लेखा जोखा प्रस्त

Oct 07, 2024 - 11:53
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20241006-WA00271.jpg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

वो दिन गए जब महिलाएं अबला होती थीं, आज सबला बन चुकी

कसमार प्रखंड के मंजूरा आजीविका महिला संकुल संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड कसमार के द्वारा रविवार को सीएलएफ कार्यालय मंजूरा में वार्षिक आम सभा किया गया।  सीएलएफ के सदस्यों ने वार्षिक कामकाज का विवरण और लेखा जोखा प्रस्तुत किया। वार्षिक आम सभा में मुख्य रूप से अध्यक्ष, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग योगेंद्र प्रसाद महतो, गोमिया विधायक लंबोदर महतो, प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी, ज़िप सदस्य अमरदीप महाराज उपस्थित थे।  सीएलएफ के पदाधिकारीयों  के द्वारा अतिथियों को पारंपरिक पत्तों से बनी टोपी एवं पौधा भेंटकर स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान राज्य पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष योगेंद्र महतो ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि  वो दिन गए जब महिलाएं अबला होती थीं, आज सबला बन चुकी हैं और घर, समाज, राज्य और देश के विकास में पुरुषों के बराबर अपनी भूमिकाएं निभा रही हैं। हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं। राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर महिलाओं ने अपनी दिशा और दशा बदली। जो सराहनीय है। मैंने भी अपने 20 साल के राजनीतिक जीवन में हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया है। कसमार, पेटरवार एवं गोमिया की महिला समितियों को आरंभ से वे यथासंभव सहयोग करते रहे। आज जब महिला दीदियों की दशा में हर्ष युक्त आमूलचूल परिवर्तन देखता हूं तो सुकून मिलता है। आदरणीय श्री महतो ने कहा कि आज अगर राज्य की महिला दीदियों के विकास, अधिकार और सम्मान के लिए कोई मेहनत कर रहा है और यह सोच रखता है तो वो माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी हैं। जिन्होंने मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना, फूलो झानो किशोरी समृद्धि योजना और ऐसे दर्जनों योजनाओं की शुरुआत की। पूरे राज्य की बहनों में इन योजनाओं से खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि मैं आगे भी आपके हर सुख दुख में साथ खड़ा रहूंगा। आप एकजुट और अधिकारों के प्रति सजग रहिए।  मौके पर पंसस प्रिया देवी, पूर्व मुखिया नरेश कुमार महतो, शिशुपाल महतो,  बिएपी यशोदा देवी, सीसी, गुडिया देवी,  संगीता कुमारी, सुनिता देवी, साहिदा खातुन, गीता देवी, प्रतिमा कुमारी, उषा देवी, प्रभा देवी, संजोति देवी, अनिता देवी, वीणा देवी, संजु देवी माधुरी देवी, प्रतिमा देवी, प्रिती देवी, नाजमा खातुन, लालबानो खातुन समेत दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User