चैत्र नवरात्र के आठवें दिन दुर्गा मंडप में उमड़ी भक्तों की भीड़
पिछरी बस्ती स्थित सार्वजनिक बासंती दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्र के आठवें दिन मंगलवार को मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा की गई। पुजारी आचार्य नरेश पांडेय व पवन पाठक ने मुख्य यजमान मुकेश मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण कर पूजन करवाया। उसके बाद श्रद्धालुओ ने मां दुर्गा क
पिछरी बस्ती स्थित सार्वजनिक बासंती दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्र के आठवें दिन मंगलवार को मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा की गई। पुजारी आचार्य नरेश पांडेय व पवन पाठक ने मुख्य यजमान मुकेश मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण कर पूजन करवाया। उसके बाद श्रद्धालुओ ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। नवरात्रि के महाअष्टमी को पिछरी स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में सुबह 8 बजे से ही श्रद्धालुओं भीड़ उमड़ पड़ी। यहां माता के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा की गई। मान्यता के अनुसार महाअष्टमी को सच्चे मन एवं विधि विधान से मां महा गौरी की पूजा अर्चना करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)