प्रकाश कुमार सिंह पर केस साजिश का हिस्सा : जयदेव राय

बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि साजिश व दबाव में हुआ केसभाजपा बेरमो विस प्रभारी लक्ष्मण कुमार नायक ने कहा कि मामला समझ से परे बेरमो विधान सभा क्षेत्र के भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन में प्राथमिकी दर्ज होने पर पार्टी नेताओं ने निंदा की है। भाजपा के

Apr 16, 2024 - 14:02
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-04-16-at-5.32.40-PM.jpeg

बेरमो विधान सभा क्षेत्र के भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन में प्राथमिकी दर्ज होने पर पार्टी नेताओं ने निंदा की है। भाजपा के जिलाध्यक्ष जयदेव राय ने कहा कि हमारी पार्टी के प्रकाश कुमार सिंह पर केस साजिश का हिस्सा है, साथ ही बेरमो की जनता भी यह देख रही है। आगामी बेरमो विधान सभा चुनाव में जनता इसका जवाब जरूर देगी। बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि सबसे पहले तो हमलोग वहा डॉक्टर बीआर अंबेडकर की जयंती मना रहे थे। उसी बीच चुनाव के संदर्भ में चर्चा हो गई। अब ऐसे में हमारी पार्टी के प्रकाश कुमार सिंह को साजिश के तहत फंसाया गया है, साथ ही राज्य सरकार व स्थानीय जनप्रतिनिधि के दबाव में ऐसा किया गया है। भाजपा के बेरमो विधान सभा प्रभारी लक्ष्मण कुमार नायक ने कहा कि प्रकाश कुमार सिंह पर केस होना समझ से परे है। भाजपा के वरीय नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह ने कहा कि हमलोग डॉक्टर बीआर अंबेडकर जयंती मनाने जुटे थे, उसी दौरान चुनाव पर चर्चा हो गई। पार्टी के प्रकाश कुमार सिंह व सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ढोरी स्टाफ क्वार्टर के प्रधानाचार्य परमानंद सिंह पर केस ने आश्चर्यचकित कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User