जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न सम्मान दिए जाने को लेकर कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया

जननायक कर्पूरी ठाकुर को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा के बाद से सियासी ब्यानबाजी शुरू हो चुकी है। हालांकि केंद्र सरकार द्वारा कर्पूरी ठाकुर को यह सम्मान दिए जाने की घोषणा किये जाने के बाद से सभी दल इसका स्वागत कर रहे हैं। वहीं इस मामले पर झारखंड कांग्रेस ने इस पर प्रतिक्रिया देते हु

Jan 26, 2024 - 11:31
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-01-26-at-9.53.35-PM.jpeg

जननायक कर्पूरी ठाकुर को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा के बाद से सियासी ब्यानबाजी शुरू हो चुकी है। हालांकि केंद्र सरकार द्वारा कर्पूरी ठाकुर को यह सम्मान दिए जाने की घोषणा किये जाने के बाद से सभी दल इसका स्वागत कर रहे हैं। वहीं इस मामले पर झारखंड कांग्रेस ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर को गरीबों, दलितों और पिछड़ों के मसीहा के रूप में जाना जाता है, ऐसे महापुरुष को भारत रत्न दिया जाना स्वागत योग्य कदम है। कांग्रेस प्रवक्ता निरंजन पासवान ने कहा कि बीजेपी ने इतने वर्ष में उन्हें सम्मान नहीं दिया, अब चुनावी वर्ष में सम्मान दे रही है, तो यह वोट की राजनीति हो सकती है, लेकिन वोट की राजनीति में कर्पूरी ठाकुर को तौला नहीं जा सकता, वे भारत रत्न के सम्मान के लायक थे। जिन्हें वह सम्मान मिला, जिसका हम सभी स्वागत करते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User