स्कूल बस अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे गड्ढे में पलटी, 5 घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट :- शिवा मौर्य रायबरेली में लगातार हो हादसों से भी वाहन चालक सबब नही ले रहे हैं और तेज रफ्तार के चलते और जिंदगी दांव पर लगाकर हादसों का कारण बन रहे है। यहाँ एक स्कूल की बस टीचरों को लेकर आ रही थी, तभी अचानक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई घटना में 5 लोगों घायल हो गए। एक स्कूल बस

Jan 26, 2024 - 22:14
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-01-26-at-10.51.39-PM.jpeg

ब्यूरो रिपोर्ट :- शिवा मौर्य

रायबरेली में लगातार हो हादसों से भी वाहन चालक सबब नही ले रहे हैं और तेज रफ्तार के चलते और जिंदगी दांव पर लगाकर हादसों का कारण बन रहे है। यहाँ एक स्कूल की बस टीचरों को लेकर आ रही थी, तभी अचानक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई घटना में 5 लोगों घायल हो गए। एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे गड्ढे में पलटी गई जिसमें दो महिलाओं समेत तीन लोग हुए है। मामला जिले के गुरुबक्सगंज थाना क्षेत्र के दोसड़़का के पास का है। जहां खीरों थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में स्थित बाबू नत्थू सिंह फाउंडेशन स्कूल की बस टीचरों को लेकर लौट रही थी, तभी स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई, बस पलटने से उसमे बैठे टीचरों में घटना से चीख-पुकार मच गई। घायलों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे सभी टीचरों को किसी तरह से बाहर निकाला गया। बस में बैठी तीनों टीचर श्रद्धा श्रीवास्तव, अनामिका सिंह व आशीष सिंह घायल हो गए। जिनको स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां श्रद्धा श्रीवास्तव की हालत गंभीर बताइए जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर आगे की कार्यवाही कर रही। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने बताया कि सभी को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User