लॉ कालेज में धूमधाम से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस

सिविल जज प्रियंका वर्मा ने किया झंडारोहण रायबरेली 26 जनवरी। 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मनेहरु स्थित राम पाल सिंह स्मृति लॉ कालेज में दूसरे बैच का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची सिविल जज प्रियंका वर्मा ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के उपरांत सिविल जज ने मां सरस्वती

Jan 26, 2024 - 22:18
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-01-27-at-7.52.38-AM.jpeg

रायबरेली 26 जनवरी। 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मनेहरु स्थित राम पाल सिंह स्मृति लॉ कालेज में दूसरे बैच का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची सिविल जज प्रियंका वर्मा ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के उपरांत सिविल जज ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुस्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुवात की। इसके उपरांत महाविद्यालय की सचिव स्मृति सिंह ने मुख्य अतिथि सिविल जज प्रियंका वर्मा को अंग वस्त्र , स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र व गाउन पहनाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने महाविद्यालय में टॉप करने वाले छात्रों को गोल्ड व सिल्वर मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आए हुए सम्मानित पत्रकारों को मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। सिविल जज ने अपने संबोधन में कहा कि यह हम लोगों के लिए बहुत ही गर्व की बात है, कि आज हम अपने देश का 75वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। इसके लिए हमारे महापुरुषों और शहीदों ने अनेको बलिदान दिये। महाविद्यालय के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब लॉ की पढ़ाई कर रहे है, इसे प्रैक्टिकली समझे। महाविद्यालय के प्रबंधक यशपाल सिंह एडवोकेट ने कहा कि उन शहीदों के बलिदानों की ही देंन है कि आज हम एक स्वतंत्र देश के नागरिक हैं और हमारा अपना स्वंय का संविधान है। आज ही के दिन संविधान को लोकतांत्रिक प्रणाली के तहत लागू किया गया था। जिसके उपलक्ष्य में हम लोग गणतंत्र दिवस को मानते हैं। संविधान के मूल उद्देश्य और भावना को बचा कर रखना हम सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संविधान की मूल भावना में देश के लोग हैं। उन्होंने छात्रों को वकालत करने का तरीका भी बताया। इसके उपरांत सिविल जज प्रियंका वर्मा ने महाविद्यालय का निरीक्षण किया। मूटकोर्ट, लाइब्रेरी, क्लास रूम में जाकर देखा। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक यशपाल सिंह एडवोकेट, विश्वपाल सिंह एडवोकेट, प्रबंध समिति के अध्यक्ष बाल कृष्ण शुक्ला एडवोकेट, तेज बहादुर एडवोकेट, इंद्रबहादुर यादव एडवोकेट, अतुल जौहरी एडवोकेट, जितेंद्र सिंह एडवोकेट, सचिव स्मृति सिंह, कुंवर प्रारूप यश, आकृति यश, मो रियाज, जय सिंह व समस्त महाविद्यालय परिवार व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User