जर्जर व बदहाल मुख्य मार्ग की वर्षों से नहीं हुई मरम्मत, ग्रामीणों में रोष

रिपोर्ट :-शिवा मौर्यरायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मुख्य संपर्क मार्ग वर्षों से जर्जर व बदहाल पड़ा हुआ है। जिसको लेकर ग्रामीणों में सड़क की मरम्मत न होने से रोष व्याप्त है। जबकि योगी सरकार का कहना है, कि कोई भी संपर्क मार्ग व मुख्य मार्ग खराब नहीं रहेगी सभी सड़के गड्ढा मुक्त होनी

Feb 11, 2024 - 11:43
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240211-WA0028.jpg

रिपोर्ट :-शिवा मौर्य

रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मुख्य संपर्क मार्ग वर्षों से जर्जर व बदहाल पड़ा हुआ है। जिसको लेकर ग्रामीणों में सड़क की मरम्मत न होने से रोष व्याप्त है। जबकि योगी सरकार का कहना है, कि कोई भी संपर्क मार्ग व मुख्य मार्ग खराब नहीं रहेगी सभी सड़के गड्ढा मुक्त होनी चाहिए, लेकिन इन आदेशों को दरकिनार कर यहां कार्य किया जा रहा है। मामला रायबरेली जनपद के सदर विधानसभा के ब्लाक राही ग्राम से सिकंदरपुर ग्राम का है।यहा ग्रामीणों ने कहा कि यह एक बार डामरीकरण किया गया था लेकिन तब से दोबारा इस पर मरम्मत नहीं करवाई गई है। जिसकी वजह से कई वर्षों से यह सड़क जर्जर और बदहाल है।इस सड़क पर शाम को चलना मुश्किल हो जाता है ग्रामीणों का कहना है, कि राही ग्राम सभा से सिकंदरपुर ग्राम सभा को आने के लिए यही इकलौता मुख्य संपर्क मार्ग है। जबकि इसकी मात्रा दो से ढाई किलोमीटर की दूरी है। जो पूरी तरह से जर्जर है जबकि यहां इस गांव में सदर विधायक का अदिति सिंह का आगमन होता है। लेकिन फिर भी कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। गौरतलब है कि कुछ ही महीने बाद लोकसभा 2024 के चुनाव होने वाले हैं। फिर वही दावे और वादे करके जनता से वोट लेकर उनके साथ छलावा किया जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User