जिले में यूपी लोक सेवा आयोग की परीक्षा के लिए बनाए गए 13 सेक्टर व 39 परीक्षा केंद्र

रायबरेली में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिले भर के विभिन्न विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए हैं । जिसकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी समेत सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। आपको बता दे कि आज दिनांक 11 फरवरी 2024 दिन रविवार को दो पाली में होने वाली उत्त

Feb 11, 2024 - 11:38
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240211-WA0029.jpg

रायबरेली में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिले भर के विभिन्न विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए हैं । जिसकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी समेत सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। आपको बता दे कि आज दिनांक 11 फरवरी 2024 दिन रविवार को दो पाली में होने वाली उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा को लेकर सुबह सवेरे से ही कड़ी सुरक्षा के बीच आर ओ,ए आर ओ की परीक्षा कराई जा रही है ।जिले में नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए 13 सेक्टर वह 39 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 15777 परीक्षार्थी भाग लेंगे निगरानी के लिए 39 मजिस्ट्रेट,39 स्टेटिक मजिस्ट्रेट केंद्र व्यवस्थापक 39 पर्यवेक्षक बाय केंद्र व्यवस्थापको की तैनाती की गई है। आर ओ, ए आर ओ की नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रफुल्ल त्रिपाठी ने परीक्षा केदो में साल भर गैंग पर खास नजर रखने का दावा किया है और बताया है कि जिले में धारा 144 भी लागू है । अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखने का भी पुलिस कर्मियों को आदेश दिया गया है। वही जनपद में नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User