जारंगडीह मे अजीब सड़क हादसा, चार चक्का वाहन ने पांच बाइक को मारी टक्कर

चार बाइक पुरी तरह क्षतिग्रस्त, सभी बाइट सड़क किनारे थी खड़ी बेरमो अनुमंडल मे तेज रफ्तारी के कारण अजीब ग़जीब सड़क हादसे देखने को मिलते हैं। इसी तरह की एक घटना बुधवार दोपहर उस समय जारंगडीह मे देखने को मिली जब बारीश हो रही थी। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बारिश के कारण उपरोक्त पांचो बाइक स

May 22, 2024 - 15:01
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-05-22-at-6.28.23-PM.jpeg

बेरमो अनुमंडल मे तेज रफ्तारी के कारण अजीब ग़जीब सड़क हादसे देखने को मिलते हैं। इसी तरह की एक घटना बुधवार दोपहर उस समय जारंगडीह मे देखने को मिली जब बारीश हो रही थी। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बारिश के कारण उपरोक्त पांचो बाइक सवार अपनी अपनी बाइक सड़क के किनारे खड़ी कर भिगने से बचने के लिए पास से यात्री पड़वा मे छुपे थे।

इसी बीच कथारा की ओर से एक तेज रफ्तार चार चक्का वाहन संख्या जेएच 05 एडी 3249 अनियंत्रित होकर उन खड़े पांचो बाइकों को टक्कर मारता हुआ फुसरो की ओर निकल गया। दुर्भाग्य से घटना के समय उक्त कार का नबंर प्लेट टुट कर घटना स्थल पर गिर गया। जिससे यह पता चल पाया कि पांचो बाइकों को टक्कर मार कर भागने वाला कौन गाड़ी थी।

इस घटना से एक मोटरसाइकिल को कम क्षति हुई परन्तु चार मोटरसाइकिल जिसमे एक स्कूटी भी शामिल था बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसी बीच गस्त कर रही बोकारो थर्मल थाने की पुलिस वहां पहुची और मामले की जानकारी लेकर घटना स्थल से फरार हुए गाड़ी की तलाश में जुट गई हैं। इस घटना मे कोई हताहत भले ना हुआ हो मगर यह तो साफ हो गया है कि बेरमो की सड़कों पर छोटी बड़ी गाड़ियों की शक्ल में साक्षात मौत दौड़ती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User